Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खंडवा में सड़क हादसा : आदिवासी सम्मेलन में जा रही बस पलटी, 10 यात्री घायल

खंडवा जिले में चारखेड़ा-सहेजला के बीच सेल्दा गांव में सड़क हादसा हो गया है। बता दें कि आदिवासी ब्लॉक खालवा से इंदौर में टंट्या मामा बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के लिए जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। [caption id="attachment_11630" align="aligncenter" width="1040"] गांव खारी टिमरनी से जा रही बस पलटी।[/caption]

ओवरटेक के कारण हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, खालवा ब्लॉक के गांव खारी टिमरनी से जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जावर स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। बता दें कि बस में करीब 35 लोग सवार थे। वहीं हादसे की वजह बस ड्राइवर द्वारा तेज गति में चलाकर ओवरटेक करना बताया जा रहा है। मध्यप्रदेश से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts