दमोह में हादसा : ट्रक की टक्कर से पिकअप पलटा, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Follow on Google News
दमोह में हादसा : ट्रक की टक्कर से पिकअप पलटा, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल
जबलपुर-दमोह स्टेस्ट हाईवे पर ग्राम अभाना के पास बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल है। पिकअप वाहन में 20 से 25 लोग सवार थे। सभी बच्चे का मुंडन कराने बांदकपुर गए हुए थे। लौटते समय ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वाहन पलट गया।

बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहे थे घर

जानकारी के मुताबिक, सागर जिले के कजरा गांव के रहने वाले अहिरवाल परिवार के लोग अपने बच्चे के मुंडन संस्कार को कराने प्रसिद्ध तीर्थ बांदकपुर गए थे। देर रात पिकअप वाहन सभी गांव वापस लौट रहे थे। इस दौरान अभाना के पास एक मिनी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी और पिकअप वाहन पलट गया।

घायलों का चल रहा इलाज

पिकअप वाहन में 20 से 25 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला असपताल लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है, इनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें: BJP ने घोषित किए महापौर प्रत्याशी: भोपाल से मालती राय… इंदौर, रतलाम और ग्वालियर को किया होल्ड

आईआरएडी ऐप पर दर्ज हो रहीं दुर्घटनाएं

गौरतलब है कि जिले में 1 जनवरी 2021 से सभी सड़क दुर्घटनाएं एनआईसी द्वारा विकसित आईआरएडी (इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस) ऐप पर दर्ज हो रहीं हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ष 2021 में जिले में कुल सड़क दुर्घटनाओं की संख्या 687 हैं, जिनमें 194 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं वर्ष 2022 में अभी तक जिले में कुल सड़क दुर्घटनाओं की संख्या 256 जिनमें 70 लोगों की मृत्यु हुई। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts