People's Update
Tuesday, March 10, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, March 10, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी, रेस्टोरेंट-होटल संचालकों की बढ़ी चिंता
    मध्य प्रदेश

    MP News : सपनों का आशियाना बनाना होगा महंगा, हर साल 10 प्रतिशत बढ़ सकते हैं रेत के दाम 

    सीमेंट, लोहा आदि निर्माण सामग्री पर जीएसटी 28 से घटाकर 18 प्रतिशत करने से लोगों ने राहत महसूस की थी, लेकिन अब रेत के दाम बढ़ाने की तैयारी है। अगर ऐसा हुआ तो मकान बनाने की लागत बढ़ जाएगी।
    Publish Date: 14 Nov 2025, 7:00 AM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      अशोक गौतम, भोपाल। केंद्र सरकार ने पिछले दिनों सीमेंट और सरिया आदि पर जीएसटी 28 से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया। इससे निर्माण कार्यों की लागत में कमी होने से लोगों को कुछ राहत मिली है। इधर, प्रदेश सरकार रेत खदानों के ऑक्शन के बेस प्राइज की दरों में हर साल 10 प्रतिशत बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। रेत खदानों की दरें बढ़ने और महंगे ठेके लेने पर ठेकेदार महंगे दामों पर रेत बेचेंगे। इससे घर बनाना महंगा हो जाएगा। यह व्यवस्था  नए वर्ष से लागू करने की तैयारी है। मप्र में वर्तमान में करीब 800 रेत खदानें संचालित हैं। कई ठेकेदार महंगे दामों में खदानें लेने के कुछ दिन बाद सरेंडर कर देते हैं। इसके बाद दोबारा पिछली बार से कम दामों पर उसी रेत खदान का ठेका ले लेते हैं। इससे सरकार को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। तीन साल में इस तरह से करीब एक दर्जन से अधिक रेत खदानें ठेकेदारों सरेंडर कर चुके हैं।  

      शहडोल में कंपनी एक, ठेका मूल्य अलग-अलग

      खनिज विभाग ने शहडोल के रेत खदान समूह का आधार मूल्य 44 करोड़ रुपए रखा था। शहकार ग्लोबस कंपनी ने इस समूह की 69 करोड़ की बोली लगाकर खदान ले ली। इसके बाद 3 माह का नोटिस देकर उसने खदान सरेंडर कर दी। विभाग ने इसे उसी अधार मूल्य पर इस वर्ष दोबारा नीलाम किया, तो उसी कंपनी ने 48 करोड़ रुपए यानी पहले की तुलना में 21 करोड़ रुपए कम में खदान ली।  इस तरह सरकार को नुकसान उठाना पड़ा।   

      कटनी में भी ठेका सरेंडर का खेल

      खनिज विभाग ने इस रेत खदान समूह का आधार मूल्य 50 करोड़ रुपए रखा था। धन लक्ष्मी कंपनी ने समूह की 64 करोड़ की बोली लगाकर खदान ले ली। इसके बाद कुछ माह का नोटिस देकर खदान सरेंडर कर दी। विभाग ने इसे उसी अधार मूल्य पर इस वर्ष दोबारा नीलाम किया, तो उसी कंपनी ने 54 करोड़ में खदान ली। यानी पहले की तुलना में सरकार को 10 करोड़ रुपए कम मिले।

      आठ जिलों में दूसरे जिलों से जाती है रेत

      प्रदेश के आठ जिलों से दूसरे जिलों में रेत की आपूर्ति होती, क्योंकि इन जिलों में रेत खदानें नहीं हैं। इनमें रीवा, सतना, नीमच, निवाड़ी, झाबुआ, खंडवा, इंदौर सागर जिला शामिल है। वहीं मुरैना और श्योपुर जिले में रेत निकालने के संबंध में केंद्र और राज्य सरकार के बीच पत्राचार चल रहा है।

      राशि बढ़ाने का यह भी कारण

      नदियों से रेत निकालने को लेकर सिया, एनजीटी सहित तमाम संस्थाओं के नियम-कायदे हैं। इसके चलते सरकार, नदियों के किनारे से ही रेत निकालने की अनुमति देती है। विकास कार्यों और शहर के विस्तार के चलते प्रदेश में रेत की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इसके साथ सरकार को राजस्व भी चाहिए, इसलिए वह रेत की बेस प्राइज हर साल 10 प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी कर रही है। 

      कॉन्ट्रेक्टर पैसा नहीं लगाएंगे

      माइनिंग कॉर्पोरेशन के पूर्व एमडी वरदमूर्ति मिश्र कहते हैं कि  रेत खदानों के बेस प्राइज हर साल 10 प्रतिशत बढ़ाने की मुख्य वजह राजस्व बढ़ाना है। यह दरें बढ़ेंगी तो रेत के दाम बढ़ना तय हैं। ठेकेदार अपनी जेब से पैसे नहीं लगाएगा। पिछले दो-तीन सालों में विकास कार्य ज्यादा स्वीकृत हुए हैं, इसलिए रेत की डिमांड ज्यादा है। राजधानी भोपाल के बिल्डर मुकेश यादव कहते हैं कि एक हजार स्क्वायर फीट में मकान बनाने पर कम से कम 16 लाख रुपए खर्च आता है। इसमें 1800 फीट रेत की जरूरत होती है। एक ट्रक रेत (900 फीट) की कीमत वर्तमान में 4700 रुपए है। दस प्रतिशत रेत के दाम बढ़ने पर एक लाख रुपए के करीब मकान की कीमत और बढ़ जाएगी।  

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      real estate prices

      Mining resources

      mp news

      House construction cost

      sand price

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Naresh Bhagoria
      By Naresh Bhagoria

      नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी, रेस्टोरेंट-होटल संचालकों की बढ़ी चिंता

      Commercial LPG Crisis :भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी, रेस्टोरेंट-होटल संचालकों की बढ़ी चिंता

      बारामती प्लेन हादसे में जान गंवाने वाली फ्लाइट अटेंडेंट के परिजनों को नहीं मिला अब तक मुआवजा

      प्लेन हादसे के घाव :बारामती प्लेन हादसे में जान गंवाने वाली फ्लाइट अटेंडेंट के परिजनों को नहीं मिला अब तक मुआवजा

      रिपोर्ट के ये संकेत हो सकते हैं खतरे की घंटी, एक्सपर्ट से समझें

      बॉर्डरलाइन थायरॉयड को हल्के में न लें...रिपोर्ट के ये संकेत हो सकते हैं खतरे की घंटी, एक्सपर्ट से समझें

      स्टॉक-शेयर में ज्यादा निवेश पर देनी होगी सूचना, शहरों के विकास के लिए 3000 करोड़ का प्रावधान

      यूपी सरकार का बड़ा फैसला :स्टॉक-शेयर में ज्यादा निवेश पर देनी होगी सूचना, शहरों के विकास के लिए 3000 करोड़ का प्रावधान

      शारजाह-इंदौर फ्लाइट फिर कैंसिल, मध्य प्रदेश के यात्रियों की बढ़ी परेशानी

      मिडिल ईस्ट तनाव :शारजाह-इंदौर फ्लाइट फिर कैंसिल, मध्य प्रदेश के यात्रियों की बढ़ी परेशानी

      प्लास्टिक कंघी से लेकर मेकअप वाइप्स तक, रोज इस्तेमाल की ये चीजें बन सकती हैं नुकसान की वजह

      Harmful Beauty Products :प्लास्टिक कंघी से लेकर मेकअप वाइप्स तक, रोज इस्तेमाल की ये चीजें बन सकती हैं नुकसान की वजह

      रिंकू सिंह ने पिता के लिए लिखा इमोशनल नोट, कहा-मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी

      Rinku Singh's Emotional Post :रिंकू सिंह ने पिता के लिए लिखा इमोशनल नोट, कहा-मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी

      भोपाल के 40 इलाकों में कल बिजली कटौती, 6 घंटे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई

      Power Cut Alert :भोपाल के 40 इलाकों में कल बिजली कटौती, 6 घंटे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई

      राजौरी में एक आतंकी ढेर, दूसरे की तलाश जारी

      LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम :राजौरी में एक आतंकी ढेर, दूसरे की तलाश जारी

      मध्य प्रदेश में बदनावर-थांदला-टिमरवानी हाईवे चार लेन बनेगा, रेलवे को मिलेगा डिजिटल नेटवर्क

      केंद्रीय कैबिनेट :मध्य प्रदेश में बदनावर-थांदला-टिमरवानी हाईवे चार लेन बनेगा, रेलवे को मिलेगा डिजिटल नेटवर्क

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....