Rishabh Pant :ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी, टीम ने जारी किया बयान

आईपीएल 2026 के बाद ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी है। फ्रेंचाइजी ने बताया कि पंत ने खुद कप्तानी से हटने का अनुरोध किया था। खराब प्रदर्शन के बाद टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही। हालांकि पंत फिलहाल खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ जुड़े रह सकते हैं।
ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी, टीम ने जारी किया बयान
Rishabh Pant

आईपीएल 2026 के बाद ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी छोड़ दी है। शुक्रवार (29 मई) को फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। टीम के अनुसार, पंत ने खुद कप्तानी की जिम्मेदारी से हटने की इच्छा जताई थी।

फ्रेंचाइजी ने क्या कहा?

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी से कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त करने का अनुरोध किया था और टीम ने उनकी इस मांग को तुरंत स्वीकार कर लिया।

Twitter Post

टीम डायरेक्टर टॉम मूडी का बयान

टीम डायरेक्टर टॉम मूडी ने कहा कि पंत ने खुद फ्रेंचाइजी के सामने अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा कि ऐसे फैसले आसान नहीं होते, लेकिन टीम पंत के नेतृत्व और ड्रेसिंग रूम में उनके योगदान की सराहना करती है।

Rishabh Pant

खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ बने रहेंगे

फिलहाल ऐसा माना जा रहा है कि ऋषभ पंत ने सिर्फ कप्तानी छोड़ी है। वह खिलाड़ी के तौर पर अभी भी लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बने रह सकते हैं। हालांकि अगले सीजन के लिए रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची आने के बाद उनकी स्थिति साफ होगी।

पंत की कप्तानी में खराब रहा सीजन

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा। टीम 14 लीग मैचों में सिर्फ 4 मुकाबले जीत सकी, जबकि 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ उन टीमों में शामिल रही जो सबसे पहले टूर्नामेंट से बाहर हुईं। टीम पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर रही, जो फ्रेंचाइजी का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन माना जा रहा है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts