Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा जैन साध्वी सड़क दुर्घटना केस :मानव अधिकार आयोग के नोटिस के बाद FSL टीम ने किया सीन री-क्रिएट

जैन साध्वियों को कार से कुचलने के मामले में मानव अधिकार आयोग के नोटिस के बाद पुलिस हरकत में आई है। एफएसएल टीम ने मंगलवार को एक्सीडेंट का सीन री-क्रिएट किया। इस अवसर पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
Follow on Google News
मानव अधिकार आयोग के नोटिस के बाद FSL टीम ने किया सीन री-क्रिएट
रीवा में घटनास्थल का मुआयना करती एफएसएल टीम।

रीवा। जैन साध्वियों को कार से कुचलने के मामले में मानवाधिकार आयोग द्वारा प्रदेश के डीजीपी को नोटिस जारी किए जाने के बाद मंगलवार शाम पुलिस अचानक सक्रिय हो गई। पुलिस अधिकारियों ने एफएसएल टीम के साथ कलेक्ट्रेट के सामने स्थित घटनास्थल पहुंचकर दोबारा मौका मुआयना किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र की बैरिकेडिंग कर घटना का सीन री-क्रिएट कराया गया और हर पहलू की तकनीकी जांच की गई।

सीसीटीवी फुटेज से बदली जांच की दिशा

शुरूआत में पुलिस इसे सामान्य सड़क दुर्घटना मान रही थी, लेकिन शनिवार रात सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने जांच की दिशा बदल दी। फुटेज में कार अचानक सड़क छोड़कर साध्वियों की तरफ मुड़ती और उन्हें कुचलती हुई दिख रही है। इसके बाद जैन समाज में भारी आक्रोश है और वे हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक में नहीं बदलेगा शासन : सिद्धारमैया ही बने रहेंगे CM, कांग्रेस ने सभी अटकलों को किया खारिज

डिप्टी सीएम ने भी देखा फुटेज

वहीं जैन धर्मशाला पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने भी फुटेज देखने के बाद माना कि साध्वियों को जानबूझकर कुचला गया है। मंगलवार को पुलिस ने कलेक्ट्रेट के सामने सड़क के निशानों, कार के एंगल और गति की पड़ताल की, साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से दोबारा पूछताछ की।

सभी तकनीकी पहलुओं कीक जांच की जा रही है

मामले की निष्पक्ष जांच जारी है। एफएसएल टीम द्वारा दोबारा घटनास्थल का निरीक्षण कर सीन री-क्रिएट कराया गया है। सड़क की चौड़ाई, कार की दिशा और गति समेत सभी तकनीकी पहलुओं को जांच में शामिल किया जा रहा है। पुलिस हर एंगल से मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है।

आरती सिंह, एडिशनल एसपी, रीवा

ये भी पढ़ें: Unique Gift By Groom : दूल्हे ने पूरे गांव को दिया दिया 33.6 करोड़ रुपए का अनोखा रिटर्न गिफ्ट, खुशी से झूम उठा बहादरपुरा  

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts