PlayBreaking News

रीवा के होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा:पत्नी ने दूसरी युवती के साथ पति को पकड़ा, चप्पलों से की पिटाई

रीवा के पंगत होटल में पत्नी ने अपने पति को दूसरी युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। होटल में जमकर हंगामा हुआ और पत्नी ने पति की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Follow on Google News
पत्नी ने दूसरी युवती के साथ पति को पकड़ा, चप्पलों से की पिटाई
रीवा के होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी युवती के साथ कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्साई पत्नी ने होटल के कमरे में ही पति की चप्पलों और थप्पड़ों से पिटाई कर दी। इस दौरान होटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दोस्त की सूचना पर होटल पहुंची पत्नी

जानकारी के अनुसार सीधी जिले के रहने वाले प्रकाश सिंह चौहान और रानू पांडेय ने 3 जुलाई 2025 को कोर्ट मैरिज की थी। रविवार को रानू को उसके एक दोस्त ने सूचना दी कि उसका पति रीवा के नए बस स्टैंड स्थित पंगत होटल के कमरा नंबर 108 में किसी दूसरी युवती के साथ ठहरा हुआ है। सूचना मिलते ही रानू होटल पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया। जैसे ही उसने पति को दूसरी युवती के साथ देखा वह अपना आपा खो बैठी।

कमरे में ही शुरू हो गई मारपीट

पत्नी ने मौके पर ही पति की थप्पड़ों और चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। होटल में मौजूद लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंच गए। कुछ देर तक होटल परिसर में हंगामा चलता रहा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पत्नी ने पति और उसके साथ मौजूद युवती से भी तीखी बहस की। घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत: 'टॉयलेट जाना है...' कहकर घर में जबरन घुसा, महिला को दिखाया प्राइवेट पार्ट, गिरफ्तार!

फर्जी नाम से बुक कराया गया था कमरा

बताया जा रहा है कि होटल का कमरा कथित तौर पर फर्जी नाम से बुक कराया गया था। साथ मौजूद युवती की एंट्री के लिए भी बदले हुए सरनेम वाले पहचान पत्र का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस इन दावों की जांच कर रही है।

ऑटो में बैठाकर दोनों को थाने ले गई पत्नी

हंगामे के बाद पत्नी ने पति और उसके साथ मौजूद युवती को ऑटो में बैठाया और सीधे सिविल लाइन थाने पहुंच गई। वहां पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें: Railway News : इंदौर समेत 9 स्टेशनों के पूछताछ केंद्र अब निजी एजेंसी चलाएगी, 20 जुलाई से बदलेगी व्यवस्था

पुलिस ने शुरू की जांच

सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि होटल में पति-पत्नी के बीच विवाद और हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को थाने लाया गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित पक्षों से आवेदन लिए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts