रीवा :पूर्व जनपद उपाध्यक्ष के दो अश्लील वीडियो सामने आए, इंस्टाग्राम पर युवती ने शेयर किया स्क्रीनशॉट, हनीट्रैप कनेक्शन की आशंका

वीडियो वायरल होते ही राजनीति तेज हो गई है। मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने दावा किया कि विनोद मिश्रा कांग्रेस नेता हैं और श्रीनिवास तिवारी परिवार के करीबी रहे हैं।
Follow on Google News
पूर्व जनपद उपाध्यक्ष के दो अश्लील वीडियो सामने आए, इंस्टाग्राम पर युवती ने शेयर किया स्क्रीनशॉट, हनीट्रैप कनेक्शन की आशंका
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक पूर्व जनपद उपाध्यक्ष के दो अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक हड़कंप मच गया है। यह वीडियो पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा के बताए जा रहे हैं, जिसमें वे एक कम उम्र की युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। मामला सामने आने के बाद इलाके में इसे 'हनी ट्रैप' से जोड़कर देखा जा रहा है।

    /img/95/1776521568615

     

    सोशल मीडिया से खुला राज

    बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही युवती ने खुद अपनी इंस्टाग्राम आईडी से इस घटना का एक स्क्रीनशॉट साझा किया था, जिसमें भाजपा नेता कपड़े उतारते नजर आ रहे हैं। इसमें अश्लील वीडियो आने के बाद पूर्व जनपद विवादों के घेरे में है। वहीं युवती ने इस पर फनी बैकग्राउंड म्यूजिक भी लगाया था। उसके प्रोफाइल पर मौजूद अन्य ब्लॉग्स और वीडियो ने हनी ट्रैप की आशंका को और गहरा दिया है। फिलहाल नेताजी का फोन बंद है और उनका पक्ष सामने नहीं आया है।

    यह भी पढ़ें: मेहनत रंग लाई : भोपाल की नंदिका ने 99.6% और विशेष ने 92.6% अंक पाकर बढ़ाया परिवार का मान

    भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप

    वीडियो वायरल होते ही राजनीति तेज हो गई है। मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने दावा किया कि विनोद मिश्रा कांग्रेस नेता हैं और श्रीनिवास तिवारी परिवार के करीबी रहे हैं। उन्होंने इसे एक षड़यंत्र बताते हुए जांच की मांग की। दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि संबंधित नेता भाजपा विधायक के बेहद खास हैं। फिलहाल, पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह मामला ब्लैकमेलिंग का है या किसी राजनीतिक साजिश का हिस्सा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts