रीवा : छुहिया घाटी में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 12 लोग घायल

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में सोमवार दोपहर सड़क हादसा हो गया। गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के छुहिया घाटी में अनियंत्रित होकर बस पलट गई। इस हादसे में 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। तीन लोगों को गंभीर हालत में रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, घायलों को गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है।
ये भी पढ़ें- उमरिया में बारातियों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 6 लोग घायल




















