Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

27 अगस्त को पूर्णिमा शुरू, फिर 28 को क्यों मनाएंगे रक्षाबंधन? समझें पूरा गणित

रक्षाबंधन 2026 की तारीख को लेकर कंफ्यूजन है कि राखी 27 अगस्त को बांधें या 28 अगस्त को। हिंदू पंचांग और उदया तिथि के अनुसार रक्षाबंधन 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा 27 अगस्त सुबह शुरू होकर 28 अगस्त सुबह तक रहेगी। जानें पूर्णिमा व्रत, स्नान-दान और राखी बांधने की सही तारीख और समय की पूरी जानकारी।
27 अगस्त को पूर्णिमा शुरू, फिर 28 को क्यों मनाएंगे रक्षाबंधन? समझें पूरा गणित
रक्षाबंधन 2026 की तारीख को लेकर कंफ्यूजन है कि राखी 27 अगस्त को बांधें या 28 अगस्त को।

राखी किस दिन बांधनी है? 27 अगस्त या 28 अगस्त? इस साल रक्षाबंधन की तारीख को लेकर लोगों के बीच काफी उलझन है। इसकी वजह है सावन पूर्णिमा की तिथि, जो 27 अगस्त को शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह तक रहेगी। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर भाई-बहन के इस खास त्योहार को किस दिन मनाना सही रहेगा। अगर आप भी राखी की तारीख को लेकर कंफ्यूज हैं, तो चिंता की जरूरत नहीं है। हिंदू पंचांग और उदया तिथि के अनुसार, रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा।

27 अगस्त को क्यों नहीं मनाया जाएगा रक्षाबंधन?

दरअसल, इस बार सावन पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह करीब 9:09 बजे शुरू होगी और अगले दिन यानी 28 अगस्त की सुबह करीब 9:47 बजे तक रहेगी। चूंकि पूर्णिमा तिथि 28 अगस्त को सूर्योदय के समय मौजूद रहेगी, इसलिए उदया तिथि के नियम के अनुसार रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाना ज्यादा उचित माना जा रहा है। हिंदू धर्म में कई व्रत और त्योहारों की तारीख तय करते समय सूर्योदय के समय रहने वाली तिथि यानी उदया तिथि को खास महत्व दिया जाता है। इसी वजह से इस बार पूर्णिमा दो दिन रहने के बावजूद रक्षाबंधन की तारीख 28 अगस्त मानी जा रही है।

27 अगस्त को क्या होगा?

27 अगस्त को पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा। इस दिन चतुर्दशी से जुड़ी पूर्णिमा और चंद्रोदय व्यापिनी होने के कारण पूर्णिमा व्रत का विधान माना गया है। वहीं अगले दिन यानी 28 अगस्त को पूर्णिमा तिथि सूर्योदय के समय रहेगी। इसलिए इस दिन स्नान-दान और रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया! जानें कब शुरू होगा ग्रहण और किस समय बांधें राखी?

28 अगस्त को ही बांधें राखी

पंचांग के अनुसार, 28 अगस्त की सुबह 9:47 बजे तक पूर्णिमा तिथि रहेगी। इसलिए कोशिश करें कि इसी अवधि में भाई को राखी बांध दी जाए। खास बात यह भी है कि 28 अगस्त को सूर्योदय के समय भद्रा नहीं रहने की बात कही गई है। ऐसे में सुबह का समय राखी बांधने के लिए अच्छा माना जा रहा है।

रक्षाबंधन 2026 की जरूरी तारीखें

  • पूर्णिमा तिथि शुरू: 27 अगस्त, सुबह 9:09 बजे
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त: 28 अगस्त, सुबह 9:47 बजे
  • पूर्णिमा व्रत: 27 अगस्त, गुरुवार
  • स्नान-दान: 28 अगस्त, शुक्रवार
  • रक्षाबंधन: 28 अगस्त, शुक्रवार

आखिर क्यों खास है उदया तिथि?

त्योहारों की तारीख को लेकर अक्सर लोगों को इसलिए भ्रम होता है क्योंकि तिथि अंग्रेजी कैलेंडर की तरह रात 12 बजे से नहीं बदलती। हिंदू पंचांग में तिथियां सूर्योदय और सूर्यास्त के हिसाब से अलग-अलग समय पर शुरू और खत्म होती हैं। इस बार भी पूर्णिमा 27 अगस्त को शुरू हो रही है, लेकिन 28 अगस्त के सूर्योदय के समय पूर्णिमा मौजूद है। इसी वजह से रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: गेहूं में घुन से हैं परेशान? स्टोर करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, कम हो सकती है दिक्कत

भाई को कब बांधें राखी?

अगर आप रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने की तैयारी कर रहे हैं, तो 28 अगस्त को राखी बांधना सही रहेगा। कोशिश करें कि पूर्णिमा तिथि खत्म होने से पहले राखी का त्योहार मना लिया जाए। यानी तारीख को लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, 27 अगस्त को पूर्णिमा व्रत और 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts