Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रजिस्ट्री कार्यालयों में उमड़ा जनसैलाब, आधी रात तक जारी रहेंगे पंजीयन

नई गाइडलाइन लागू होने से पहले पुराने रेट पर रजिस्ट्री कराने की होड़
रजिस्ट्री कार्यालयों में उमड़ा जनसैलाब, आधी रात तक जारी रहेंगे पंजीयन
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर -- वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन शहर के रजिस्ट्री कार्यालयों में जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी और हालात ऐसे बने कि पंजीयन कार्य देर रात, यहां तक कि आधी रात तक जारी रखने की तैयारी करनी पड़ी। नई गाइडलाइन लागू होने से पहले पुराने रेट पर रजिस्ट्री कराने की होड़ में लोग सुबह से ही बड़ी संख्या में कार्यालय पहुंचने लगे, जिससे दिनभर अफरा-तफरी जैसा माहौल बना रहा।

     

     आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक करीब 750 स्लॉट बुक किए जा चुके हैं, जबकि 500 से अधिक दस्तावेजों का पंजीयन हो चुका है और आवेदकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रक्रिया देर रात तक जारी रहेगी। दरअसल, नई गाइडलाइन आज रात से लागू होने जा रही है, जिसके चलते लोग पुराने दरों का लाभ लेने के लिए जल्द से जल्द पंजीयन करा रहे हैं। वहीं राजस्व के मामले में भी इस वर्ष उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है—पिछले वर्ष के 2540 करोड़ रुपये के मुकाबले अब तक 2760 करोड़ रुपये से अधिक की आय हो चुकी है और दिन समाप्ति तक इसमें और इजाफा होने की संभावना है।

     

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

    Latest Posts