Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

RDX से उड़ाने की चेतावनी...पटना, गया और किशनगंज कोर्ट को धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप

पटना, किशनगंज और गया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली। सुरक्षा के चलते कोर्ट परिसर खाली कराए गए। पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने जांच की। गया में 10 हजार लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस अलर्ट पर है और जांच जारी है।
पटना, गया और किशनगंज कोर्ट को धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिहार की राजधानी पटना सहित तीन जिलों- पटना, किशनगंज और गया की सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक ही दिन में ईमेल के जरिए भेजी गई।

    सुरक्षा के चलते कोर्ट परिसर खाली

    धमकी मिलने के बाद सुरक्षा कारणों से तीनों कोर्ट परिसरों को तुरंत खाली करा दिया गया। पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

    पटना सिविल कोर्ट में जांच

    पटना सिविल कोर्ट को पहले भी दो बार ऐसी धमकी मिल चुकी है। इस बार भी सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने पूरे परिसर की तलाशी शुरू कर दी। अभी तक कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

    किशनगंज सिविल कोर्ट को भी ईमेल से धमकी

    किशनगंज सिविल कोर्ट को भी धमकी भरा ईमेल मिला। एसपी सागर कुमार के अनुसार, यह मेल तमिलनाडु से भेजा गया प्रतीत होता है। कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोर्ट मैनेजर ने धमकी मिलने की पुष्टि की है।

    गया सिविल कोर्ट में अफरा-तफरी

    गया सिविल कोर्ट को मेल के जरिए बताया गया कि गुरुवार (8 जनवरी) दोपहर 2:30 बजे कोर्ट को RDX से उड़ा दिया जाएगा। इस सूचना से कोर्ट में अफरा-तफरी मच गई।

    10 हजार लोगों को बाहर निकाला गया

    धमकी के बाद गया सिविल कोर्ट परिसर को पूरी तरह खाली कराया गया। करीब 10 हजार लोगों को बाहर निकाला गया। डॉग स्क्वॉड ने पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी।

    जज और वकीलों की गाड़ियों की भी जांच

    अधिवक्ता मुकेश कुमार ने बताया कि धमकी भरे ईमेल में भेजने वाले ने खुद को LTTE बताया है। इसके बाद कोर्ट परिसर में खड़ी न्यायाधीशों और वकीलों की गाड़ियों की भी जांच की जा रही है।

    सड़क पर जाम की स्थिति, पुलिस अलर्ट

    अचानक कोर्ट खाली कराए जाने से आसपास की सड़कों पर जाम लग गया। गया पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है।

    तीनों जिलों में पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है और अब तक किसी भी तरह का विस्फोटक नहीं मिला है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts