Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Rajya Sabha Election: 4 राज्य, 16 सीटें और 21 उम्मीदवार...क्रॉस वोटिंग के आसार, जयपुर में इंटरनेट बंद

Rajya Sabha Election: 4 राज्य, 16 सीटें और 21 उम्मीदवार...क्रॉस वोटिंग के आसार, जयपुर में इंटरनेट बंद
राज्यसभा चुनाव में शेष बचीं चार राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान की 16 सीटों पर आज चुनाव होना है। पहले 15 राज्यों की 57 सीटों पर चुनाव होना था, लेकिन इनमें 41 मेंबर निर्विरोध चुने जाएंगे। इस तरह से अब चार राज्यों के 16 सीटों का फैसला आज होगा। चार राज्यों में भाजपा के अतिरिक्त उम्मीदवार उतारने और निर्दलीय उम्मीदवारों के मैदान में आने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

जयपुर में आज इंटरनेट सेवा बंद

राजस्थान में चार सीटों पर चुनाव होने हैं। संख्या बल की दृष्टि से इनमें से तीन सीट कांग्रेस तो एक सीट भाजपा के हिस्से आनी है। कांग्रेस के पास 108 विधायक हैं, जबकि उसका दावा है कि 13 निर्दलीय, सीपीएम के दो और बीटीपी के दो विधायक उसके साथ हैं। वहीं राज्यसभा चुनाव को देखते हुए जयपुर में आज इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

महाराष्ट्र में छठी सीट पर फंसा पेंच

महाराष्ट्र की छह सीटों पर चुनाव है। संख्या बल की दृष्टि से यहां भाजपा एक सीट ही जीत सकती है। इस सीट पर निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल करने वालों को ही सफलता मिलेगी। हालांकि महाविकास आघाड़ी में फूट की संभावना और बड़ी संख्या में निर्दलीय विधायक होने के कारण भाजपा ने यहां दूसरा उम्मीदवार खड़ा कर दिया है। दूसरी ओर एनसीपी और कांग्रेस ने एक-एक तो शिवसेना ने दो उम्मीदवार खड़े किए हैं। ऐसे में छठी सीट पर पेंच फंस गया है।

हरियाणा कांग्रेस के विधायक चंडीगढ़ रवाना

हरियाणा में दो सीटों पर चुनाव है। संख्या बल के हिसाब से भाजपा और कांग्रेस के हाथ एक-एक सीट आनी है। राज्य में एक सीट जीतने के लिए 31 विधायकों की जरूरत है। कांग्रेस के पास इतने ही विधायक हैं। वहीं हरियाणा कांग्रेस के विधायक राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए।

कर्नाटक में चार सीटों पर चुनाव

राज्य में चार सीटों पर चुनाव हैं। कांग्रेस ने यहां जयराम रमेश, मंसूर अली खान को मैदान में उतारा है। दूसरे उम्मीदवार को जिताने के लिए कांग्रेस को 20 अतिरिक्त मतों की जरूरत है। कांग्रेस में फूट की संभावना के मद्देनजर भाजपा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा लहर सिंह को भी मैदान में उतार दिया। अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts