जबलपुर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, CM मोहन यादव ने किया स्वागत

जबलपुर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को जबलपुर पहुंचे। डुमना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनकी अगवानी की और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने भी रक्षा मंत्री का आत्मीय स्वागत किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 11:55 बजे नई दिल्ली से विशेष विमान से जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
व्हीकल फैक्ट्री के कार्यक्रम में होंगे शामिल
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री में आयोजित टी-सीरीज टैंकों की ओवरहॉलिंग परियोजना के भूमिपूजन समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। इस परियोजना को रक्षा उत्पादन से जुड़े महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
नेपाल में बार-बार क्यों आती है जल प्रलय? जानिए बाढ़ और भूस्खलन के पीछे की बड़ी वजहें
कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
डुमना एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री का स्वागत करने वालों में राज्यसभा सदस्य सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील कुमार तिवारी ‘इंदु’, डॉ. अभिलाष पांडेय, नीरज सिंह और संतोष बरकड़े शामिल रहे। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोंटिया, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अखिलेश जैन, पंकज दुबे और रंजीत पटेल ने भी रक्षा मंत्री का स्वागत किया।
प्रशासन और रक्षा क्षेत्र के अधिकारियों में रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार, आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड के सीएमडी सत्यव्रत मुखर्जी, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ मेजर जनरल संजय गौतम, संभागायुक्त धनंजय सिंह, पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा, डीआईजी अतुल सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय और नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



















