PlayBreaking News

'आपकी सांस थम जाएगी...!'रिलीज से पहले ही ‘राजा शिवाजी’ पर सेंसर की सख्ती, कई सीन बदले!

रिलीज से पहले ही राजा शिवाजी चर्चा के तूफान में है। CBFC ने फिल्म पर अपनी कैंची चला दी है, जिससे कई अहम सीन में बदलाव करने पड़े हैं। खास तौर पर एक हिंसक सीन को काटा गया है और कुछ हिस्सों में ऑडियो व डिस्क्लेमर को और साफ करने के निर्देश दिए गए हैं।
Follow on Google News
रिलीज से पहले ही ‘राजा शिवाजी’ पर सेंसर की सख्ती, कई सीन बदले!
FILE IMAGE

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। दोनों अपनी नई फिल्म राजा शिवाजी को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म रितेश के लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिस पर उन्होंने काफी समय और मेहनत लगाई है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें दोनों कलाकारों की इमोशनल एक्टिंग ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया।

इस फिल्म की खास बात यह भी है कि जेनेलिया ने इसमें सिर्फ अभिनय ही नहीं किया, बल्कि इसे प्रोड्यूस भी किया है। ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है, लेकिन इसी बीच फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है।

सेंसर बोर्ड ने क्या बदलाव करवाए?

फिल्म के रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने इसमें कुछ जरूरी बदलाव करने को कहा है। ये बदलाव फिल्म की कहानी को साफ और संवेदनशील बनाने के लिए किए गए हैं।

सबसे पहले, मेकर्स को फिल्म के शुरुआत में दिए जाने वाले डिस्क्लेमर को और स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, फिल्म में एक वॉयसओवर जोड़ने के लिए भी कहा गया है ताकि दर्शकों को कहानी को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिले।

यह भी पढ़ें: Chhatrapati Anthem: 'राजा शिवाजी' का 'छत्रपति एंथम' रिलीज, गूजबंप्स दे रहा म्यूजिक

सेंसर बोर्ड ने फिल्म के टाइटल को लेकर भी स्पष्टीकरण मांगा है। चूंकि यह फिल्म ऐतिहासिक विषय पर आधारित है, इसलिए इसमें दिखाए गए तथ्यों के लिए सही ऐतिहासिक संदर्भ देने को कहा गया है। इसका मतलब है कि फिल्म में जो भी घटनाएं, डायलॉग्स और गाने हैं, उनके पीछे का इतिहास साफ तौर पर दर्शाना जरूरी है।

किन सीन में किए गए बदलाव?

कुछ खास सीन ऐसे थे, जिनमें सेंसर बोर्ड ने बदलाव करने के निर्देश दिए। इनमें सबसे बड़ा बदलाव एक हिंसक सीन में किया गया है।
पहला सीन वह था, जिसमें एक छोटे बच्चे की हत्या दिखाई गई थी। इस सीन को थोड़ा कम प्रभावशाली और संवेदनशील बनाने के लिए इसमें कट लगाने को कहा गया है।

दूसरा बदलाव एक ऐसे सीन में हुआ है, जहां सिर्फ विजुअल्स थे लेकिन कोई आवाज नहीं थी। अब उसमें ऑडियो जोड़ने का निर्देश दिया गया है, ताकि सीन और ज्यादा स्पष्ट हो सके।

इसके अलावा, फिल्म में ऐतिहासिक घटनाओं को दिखाते समय टेक्स्ट स्लेट डालने और तारीखें लिखने को भी कहा गया है। इससे दर्शकों को यह समझने में आसानी होगी कि कौन-सी घटना कब हुई थी।

कितना लंबा है फिल्म का रनटाइम?

फिल्म के रनटाइम को लेकर भी चर्चा तेज है। रिपोर्ट्स के अनुसार, CBFC ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया है। इसका मतलब है कि फिल्म सभी उम्र के लोग देख सकते हैं, लेकिन 12 साल से कम उम्र के बच्चों को बड़ों के साथ देखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: रितेश देशमुख का डायरेक्टोरियल वेंचर! ‘राजा शिवाजी’ के टीजर में दिखी भव्यता और इमोशन

रनटाइम की बात करें तो फिल्म का मराठी वर्जन करीब 195 मिनट लंबा है। यानी कुल मिलाकर फिल्म 3 घंटे 15 मिनट से ज्यादा की है। आज के दौर में जहां ज्यादातर फिल्में 2 से ढाई घंटे के बीच खत्म हो जाती हैं, वहां राजा शिवाजी का इतना लंबा समय इसे खास बनाता है।

यह फिल्म उन बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिनका रनटाइम काफी लंबा रहा है। जैसे एनिमल, पुष्पा 2 और धुरंधर जैसी फिल्मों का नाम भी इसी कैटेगरी में आता है।

फिल्म की कहानी क्या है?

राजा शिवाजी एक ऐतिहासिक फिल्म है, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके संघर्ष को दिखाया गया है। यह कहानी स्वराज की उस लड़ाई को दर्शाती है, जिसमें शिवाजी महाराज ने अपने साहस और रणनीति से एक नया इतिहास रचा।

फिल्म में रितेश देशमुख मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और उन्होंने शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है। खास बात यह है कि फिल्म में उनके बेटे ने शिवाजी के बचपन का रोल निभाया है, जिससे यह प्रोजेक्ट उनके लिए और भी खास बन जाता है।

स्टार कास्ट और रिलीज डेट

फिल्म में रितेश और जेनेलिया के अलावा कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। इनमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, फरदीन खान और भाग्यश्री जैसे नाम शामिल हैं।

इतनी बड़ी स्टार कास्ट के साथ यह फिल्म पहले से ही चर्चा में है। अब इसकी रिलीज डेट भी तय हो चुकी है। राजा शिवाजी 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्रेलर को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब दर्शकों को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। अगर आप ऐतिहासिक कहानियों और दमदार अभिनय के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक खास अनुभव साबित हो सकती है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts