PlayBreaking News

राजा रघुवंशी हत्याकांड : प्रॉपर्टी डीलर के बाद गार्ड भी गिरफ्तार, अशोकनगर से उठा ले गई मेघालय पुलिस, सोनम को छिपाने में निभाई थी भूमिका

Follow on Google News
राजा रघुवंशी हत्याकांड : प्रॉपर्टी डीलर के बाद गार्ड भी गिरफ्तार, अशोकनगर से उठा ले गई मेघालय पुलिस, सोनम को छिपाने में निभाई थी भूमिका

इंदौर/अशोकनगर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को 23 जून को एक महीना पूरा हो जाएगा, लेकिन मामले की गुत्थी अभी तक पूरी तरह नहीं सुलझ पाई है। इस हत्याकांड की जांच कर रही मेघालय पुलिस और इंदौर की SIT को रोजाना नए-नए सुराग हाथ लग रहे हैं। अब इस केस में एक और नया नाम बल्ली उर्फ बलबीर सामने आया है, जो हत्या के बाद फरार सोनम रघुवंशी को इंदौर में छिपाने में मददगार रहा था।

सोनम के छिपने वाले फ्लैट का चौकीदार निकला आरोपी

सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद जब सोनम इंदौर लौटी थी, तो वह जिस फ्लैट में रुकी थी, वहां बल्ली उर्फ बलबीर चौकीदार था। 30 वर्षीय बल्ली चौकीदारी के साथ-साथ कारपेंटर का काम भी करता था।

अशोकनगर पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन ने पुष्टि की है कि बल्ली उस फ्लैट का चौकीदार था, जिसमें सोनम कुछ दिन छिपी रही थी। इसी वजह से शिलांग पुलिस ने अशोकनगर के शाढ़ौरा थाना क्षेत्र से बल्ली को रविवार सुबह गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

बल्ली खेती के लिए लौटा था गांव, खेत से पकड़ा गया

हत्या के बाद बल्ली अपने गांव लौट आया था, जहां वह अपने खेत में मक्का की फसल बो रहा था। इसी दौरान पुलिस को उसकी लोकेशन का पता चला। 22 जून रविवार सुबह, शिलांग पुलिस अशोकनगर पहुंची और शाढ़ौरा पुलिस की मदद से बल्ली को हिरासत में लिया।

बैग रखने वाला प्रॉपर्टी डीलर पहले ही पकड़ा जा चुका

इससे पहले पुलिस ने महलक्ष्मी नगर के प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स को गिरफ्तार किया था। उसके पास से राजा रघुवंशी और सोनम का बैग बरामद हुआ था। SIT को शक है कि सिलोम और बल्ली दोनों ने न सिर्फ सोनम को छिपाने में मदद की, बल्कि हत्या के बाद साजिश को आगे बढ़ाने में भी भूमिका निभाई।

क्या बल्ली उर्फ बलबीर से खुलेंगे कई राज?

पुलिस सूत्रों के अनुसार बल्ली ने हत्या के मुख्य आरोपी विशाल और उसके साथियों की भी मदद की थी। माना जा रहा है कि बल्ली को वारदात की पूरी जानकारी थी और पूछताछ में वह SIT को कई महत्वपूर्ण सुराग दे सकता है।

शिलांग पुलिस को उम्मीद है कि बल्ली से पूछताछ में सोनम की फरारी की योजना, ठिकानों की जानकारी और अन्य साजिशकर्ता उजागर हो सकते हैं। आने वाले दिनों में इस हत्याकांड में और गिरफ्तारियां संभव हैं।

Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts