PlayBreaking News

राजा रघुवंशी के शव के लिए खुद कफन लेकर आया था राज , सीसीटीवी फुटेज सामने आया

Follow on Google News
राजा रघुवंशी के शव के लिए खुद कफन लेकर आया था राज , सीसीटीवी फुटेज सामने आया

इंदौर — ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक नया खुलासा हुआ है। इंदौर में स्थित राजा के घर के बाहर एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।जिसमें राजा की हत्या का आरोपी राज कुशवाहा इस वीडियो में दिखाई दे रहा है। ये वीडियो उस समय का है,जब राजा के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी।

आरोपी राज ने शव के लिए लाया था कफन –

आरोपी राज कुशवाहा ने राजा रघुवंशी के शव के लिए सफेद कफन लेकर आया था। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि अंतिम संस्कार के लिए घर के बाहर राजा के परिजन बैठे हुए हैं। तभी आरोपी राज कुशवाहा पीछे से आता है और अपने साथ कफन के लिए सफेद रंग का कपड़ा लेकर आता है। इस कफन को वह अन्य व्यक्ति के हाथ में थमाकर घर के बाहर ही खड़ा रहता है। सोनम के पिता देवी सिंह राजा से ही अपनी बेटी की शादी करवाना चाहते थे। सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि पहली बार जब सोनम के लिए राजा का रिश्ता आया तो सोनम ने इसके लिए ना कह दिया था। उसने इस बारे में अपनी मां को सारी बातें बता दी थी। वहीं देवी सिंह ने जोर देकर कहा था कि शादी उनकी मर्जी से होगी। 

23 मई को हुई थी राजा कि हत्या –

बता दें, मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की 23 मई को साजिशन की गई हत्या में शामिल होने के आरोप में उनकी पत्नी सोनम, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह और कुशवाह के तीन दोस्तों-विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया गया है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts