PlayBreaking News

रायसेन में मासूम से दुष्कर्म के विरोध में उबाल :बाजार बंद, व्यापारियों और वकीलों में आक्रोश; आरोपी अब भी फरार

रायसेन जिले में 6 वर्षीय बच्ची से हुए दुष्कर्म के बाद पूरे इलाके में आक्रोश है। बाजार बंद, विरोध प्रदर्शन, चक्का जाम और प्रशासन पर दबाव बढ़ रहा है। आरोपी अभी फरार है, जबकि पुलिस और प्रशासन पर गिरफ्तारी और न्याय की दिशा में तेजी लाने का दबाव बढ़ गया है।
Follow on Google News
बाजार बंद, व्यापारियों और वकीलों में आक्रोश; आरोपी अब भी फरार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायसेन। जिले के ग्राम पांजरा में 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की घटना के बाद आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को औबेदुल्लागंज, सुल्तानपुर और आसपास के क्षेत्रों में बाजार पूरी तरह बंद रहे। बड़ी दुकानों से लेकर चाय-पान की छोटी दुकानें तक व्यापारियों ने स्वेच्छा से बंद रखीं। व्यापारियों से लेकर सामाजिक और धार्मिक संगठनों तक ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। घटना के तीन दिन बाद भी आरोपी सलमान पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

    बाजार बंद और विरोध प्रदर्शन

    घटना के विरोध में रविवार को औबेदुल्लागंज का बाजार स्वेच्छा से बंद रहा। बड़े व्यापारियों से लेकर छोटे चाय-पान ठेला संचालकों तक ने दुकानें बंद रखीं। सड़कों पर हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की।

    वकीलों का फैसला: आरोपी का केस नहीं लड़ेंगे

    गौहरगंज और औबेदुल्लागंज के वकीलों ने भी बड़ा निर्णय लेते हुए घोषणा की है कि वे आरोपी सलमान का केस अदालत में नहीं लड़ेंगे। वकीलों के इस निर्णय ने जन आक्रोश को और मजबूती दी है।

    एसपी ने 10 हजार का इनाम घोषित किया

    पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10,000 रुपए का इनाम घोषित किया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की 10 टीमें विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

    पीड़िता का भोपाल एम्स में इलाज 

    मासूम का भोपाल एम्स में ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हुई, जिससे अस्पताल पहुंचने में देर हुई। मामले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की भी जांच शुरू कर दी गई है।

    बाल कल्याण समिति ने पीड़िता से की मुलाकात

    जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आदित्य चावला और सदस्य ममता पटेल, ऋतु शुक्ला सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। समिति ने पुलिस को सख्त कार्रवाई और केस को फास्ट-ट्रैक में भेजने के निर्देश दिए।

    Twitter Post

    सड़क पर उतरा समुदाय, चक्काजाम

    घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने नेशनल हाईवे-12 पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि आरोपी जल्द गिरफ्तार नहीं होता तो आंदोलन और तेज होगा।

    आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग

    रायसेन जिले भर में इस घटना के खिलाफ विरोध उबल रहा है। सामाजिक संगठनों, युवाओं और नागरिकों ने एक सुर में मांग की है कि आरोपी सलमान को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसे सख्त से सख्त सजा दी जाए।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts