Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News :रायसेन में भरभराकर गिरा नयागांव पुल, 4 लोग घायल; बरेली-पिपरिया मार्ग बंद

रायसेन जिले के बरेली-पिपरिया मार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया जब 40 साल पुराना नयागांव पुल अचानक ढह गया। पुल से गुजर रही दो बाइक नीचे गिर गईं, जिसमें चार लोग घायल हो गए। हादसे के समय पुल के नीचे निर्माण कार्य चल रहा था, मजदूर समय रहते भागकर बच गए। मार्ग पूरी तरह बंद है और प्रशासन राहत कार्य में जुटा है।
रायसेन में भरभराकर गिरा नयागांव पुल, 4 लोग घायल; बरेली-पिपरिया मार्ग बंद
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायसेन। रायसेन जिले के बरेली-पिपरिया मार्ग पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। स्टेट हाईवे पर स्थित नयागांव पुल अचानक ध्वस्त हो गया, जिससे पुल से गुजर रही दो मोटरसाइकिलें नीचे जा गिरीं। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जबकि नीचे काम कर रहे मजदूरों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद पूरे मार्ग पर यातायात रोक दिया गया है।

    अचानक भरभराकर गिरा पुल

    हादसा उस समय हुआ जब स्टेट हाईवे पर बना नयागांव पुल अचानक से भरभराकर नीचे धंस गया। उसी समय पुल से गुजर रही दो मोटरसाइकिलें पूरी तरह नीचे गिरीं। हादसे में सीहोर जिले के जैत निवासी और रायसेन जिले के धोखेड़ा निवासी कुल चार लोग घायल हुए। सभी को तत्काल बरेली सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया।

    Twitter Post

    मजदूरों ने भागकर बचाई जान

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल के नीचे रिपेयरिंग का काम चल रहा था और कई मजदूर वहां मौजूद थे। जैसे ही पुल में दरारें दिखीं और ढहने की आवाज आई, मजदूर तुरंत नीचे से भागे और बड़ी जनहानि टल गई। पुल का निर्माण 1980-90 के दशक में हुआ था और यह कई वर्षों से जर्जर स्थिति में था।

    प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद

    हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी, एसडीओपी, तहसीलदार और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा भी अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि, राहत एवं बचाव कार्य जारी है और घटना की जांच कराई जा रही है।

    बरेली-पिपरिया मार्ग पूरी तरह बं

    नयागांव पुल ध्वस्त होने के बाद बरेली-पिपरिया मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया है। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया है। ग्रामीणों में भी पुल के गिरने को लेकर गुस्सा है और एमपीआरडीसी की लापरवाही पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

    Twitter Post

    विधानसभा में उठा मुद्दा

    हादसे का मामला विधानसभा में भी गूंजा। कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। विधायक विक्रांत भूरिया ने कहा कि "रोड टूट रही हैं, पुल गिर रहे हैं… यह सुशासन नहीं, भ्रष्टाचार का उदाहरण है।" उन्होंने कहा कि, केंद्रीय कृषि मंत्री के क्षेत्र में इस तरह की घटना होना सरकार की क्षमता पर सवाल खड़े करता है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts