PlayBreaking News

सीहोर:अघोषित बिजली कटौती, गांधी पार्क और पेंशन पर कांग्रेस का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

सीहोर में कांग्रेस ने अघोषित बिजली कटौती, गांधी पार्क में सुलभ कॉम्प्लेक्स निर्माण और लंबित वृद्धावस्था पेंशन के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। मांगें नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
Follow on Google News
अघोषित बिजली कटौती, गांधी पार्क और पेंशन पर कांग्रेस का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
सीहोर। जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

सीहोर। जिले में बढ़ती जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर के नाम तहसीलदार अमित सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिले में हो रही अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाने, गांधी पार्क में प्रस्तावित सुलभ कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य रोकने तथा कई महीनों से लंबित वृद्धावस्था पेंशन का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की गई। कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं किया तो चरणबद्ध जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिले की जनता लंबे समय से मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आपके जिले का मौसम

बिजली कटौती से किसान, विद्यार्थी और आमजन परेशान

ज्ञापन में कहा गया कि पिछले कई दिनों से जिले में बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली आपूर्ति बंद की जा रही है। इसका सबसे अधिक असर किसानों की सिंचाई व्यवस्था पर पड़ रहा है, जबकि विद्यार्थी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। व्यापारिक गतिविधियां और घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस ने मांग की कि जिले में नियमित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए।

/img/507/1785231248311

गांधी पार्क की हरियाली बचाने की उठी मांग

कांग्रेस ने शहर के ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक गांधी पार्क में बनाए जा रहे सुलभ कॉम्प्लेक्स का भी विरोध किया। नेताओं का कहना था कि गांधी पार्क शहर का एकमात्र प्रमुख प्राकृतिक सार्वजनिक स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक मॉर्निंग वॉक, योग, व्यायाम और बच्चों के साथ समय बिताने पहुंचते हैं। पार्क के भीतर निर्माण होने से इसकी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित होगा। कांग्रेस ने प्रशासन से निर्माण कार्य रोककर किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन करने की मांग की।

वृद्धावस्था पेंशन के भुगतान में देरी पर नाराजगी

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि जिले के हजारों गरीब, असहाय और बुजुर्ग हितग्राहियों को कई महीनों से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिली है। इससे उन्हें दवा, भोजन और दैनिक जरूरतों की पूर्ति में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने मानवीय आधार पर सभी लंबित पेंशन का तत्काल भुगतान कराने की मांग करते हुए कहा कि बुजुर्गों को योजनाओं का लाभ समय पर मिलना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें: मूंग खरीदी पर भड़के किसान! बैरिकेड तोड़ भोपाल की ओर कूच… CM हाउस घेरने की चेतावनी

समाधान नहीं हुआ तो होगा चरणबद्ध आंदोलन

कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तीनों प्रमुख मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जिला कांग्रेस आम जनता के साथ लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव, नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजाराम बड़े भाई, कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sunil Sharma
By Sunil Sharma

पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को सच और संवेदनशीलता के साथ उठाने का संकल्प ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts