Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बाड़ी में राधाष्टमी पर निकला भव्य चल समारोह, राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने मोहा मन

रायसेन के बाड़ी में राधाष्टमी के अवसर पर भव्य चल समारोह निकाला गया। बालाजी मंदिर से शुरू हुए समारोह में राधा-कृष्ण की झांकी, नृत्य करते स्वरूप, सजे अश्व और अखाड़ों के करतब आकर्षण का केंद्र रहे। विभिन्न मार्गों से होकर समारोह राधावल्लभ मंदिर पहुंचा, जहां आरती के बाद भंडारा और प्रसादी वितरित की गई। श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया।
बाड़ी में राधाष्टमी पर निकला भव्य चल समारोह, राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने मोहा मन
बाड़ी में राधाष्टमी पर निकला भव्य चल समारोह

रायसेन। बाड़ी में शनिवार को राधाष्टमी के अवसर पर उत्सव और भक्ति का माहौल रहा। राधा जन्माष्टमी चल समारोह समिति बाड़ी के तत्वावधान में भव्य चल समारोह निकाला गया। समारोह की शुरुआत स्थानीय बालाजी मंदिर से हुई।

राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने मोहा मन

चल समारोह में सबसे आगे राधाजी की आकर्षक झांकी रही। इसके साथ राधा-कृष्ण के स्वरूप नृत्य करते हुए चल रहे थे। उनके मनमोहक नृत्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। कई लोग उनके साथ झूमते और नाचते नजर आए। इसके बाद ढोल, डीजे और बैंड की धुनों के बीच सजे हुए अश्वों ने आकर्षक प्रदर्शन किया। अखाड़ों के कलाकारों ने भी विभिन्न करतब दिखाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

Breaking News

इन मार्गों से होकर गुजरा चल समारोह

चल समारोह बालाजी मंदिर से शुरू होकर बारना कॉलोनी, तहसील मुख्य मार्ग, बस स्टैंड, चिंतामन चौराहा, हिंगलाज रोड और पुराना बाजार होते हुए राधावल्लभ मंदिर बाड़ी कलां पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने चल समारोह का स्वागत किया। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव के निवास, भगवान सिंह गुर्जर के कार्यालय के सामने और नगर परिषद अध्यक्ष ममता धर्मेंद्र चौहान सहित अन्य लोगों ने समारोह का स्वागत किया। चिंतामन चौराहे और हिंगलाज रोड पर हिंदू संगठनों और व्यापारी संगठनों की ओर से भी स्वागत-सत्कार किया गया।

आरती के बाद हुआ भंडारा

राधावल्लभ मंदिर पहुंचने के बाद भगवान राधा-कृष्ण की भव्य आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और प्रसादी का वितरण किया गया। आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहयोग किया।

Buddhi Sharma
By Buddhi Sharma

Latest Posts