Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बाड़ी में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम, महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

रायसेन के बाड़ी में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। नन्हीं बच्चियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उनके जीवन, विचारों और देशसेवा को याद करते हुए समाजहित और राष्ट्रसेवा के लिए काम करने का संकल्प लिया गया।
बाड़ी में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम, महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

रायसेन/बाड़ी। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को रायसेन जिले के बाड़ी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद नन्हीं-मुन्नी बच्चियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। 2 अक्टूबर को देशभर में गांधी और शास्त्री जयंती मनाई जाती है।

गांधी और शास्त्री के योगदान को किया याद

कार्यक्रम में मौजूद समाजसेवियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और देश के प्रति योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सद्भाव का संदेश देता है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा को आज भी प्रेरणादायी बताया गया।

Breaking News

राष्ट्रसेवा और समाजहित का लिया संकल्प

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही उनके विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा और समाजहित में कार्य करने की बात कही।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता ताराचंद साहू, भगवानदास चाचा, मनीष ठाकुर, सुनील शर्मा, सुरेंद्र सिंह परमार, राष्ट्रीय धावक रामाधार शर्मा, विष्णु भैया गुर्जर, अजाक्स महासचिव जसवंत मालवीय, पूर्व कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष शोएब खान (सोबी), जिला महासचिव जीतू तोमर, आकाश पचौरी, शिवराज ठाकुर, आशीष टैगोर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Buddhi Sharma
By Buddhi Sharma

Latest Posts