रायपुर :छत्तीसगढ़ बंद के दौरान मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़, बजरंग दल के 40 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर के मैग्नेटो मॉल में बजरंग दल के 30-40 कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडे से तोड़फोड़ की। कर्मचारियों और आम लोगों में डर फैल गया। पुलिस ने 40 आरोपियों पर केस दर्ज किया और जांच शुरू की। मॉल और आसपास लाखों का नुकसान हुआ।
छत्तीसगढ़ बंद के दौरान मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़, बजरंग दल के 40 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर में हिंसक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को गंभीर बना दिया। मैग्नेटो मॉल और ब्लिंकिट ऑफिस में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घुसकर लाठी-डंडे से तोड़फोड़ की। इस दौरान कर्मचारियों तथा आम लोगों में दहशत का माहोल देखने को मिला। पुलिस ने 40 आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मैग्नेटो मॉल में हंगामा और तोड़फोड़

    मॉल की मार्केटिंग ने बताया कि, मॉल पूरी तरह बंद था और कर्मचारियों ने बंद का समर्थन किया था। इसके बावजूद 50-100 लोग जबरदस्ती मॉल में घुस आए। उनके हाथों में लाठी और हॉकी स्टिक थे। मॉल में मौजूद लोगों से उन्होंने ‘आप हिंदू हैं या क्रिश्चियन?’ और ‘आपकी जाति क्या है?’ जैसे सवाल पूछे। मॉल में अफरा-तफरी मच गई और स्टाफ डर के मारे रोने लगा।

    इस हिंसक तोड़फोड़ में मॉल को करीब 15-20 लाख रुपए का नुकसान हुआ। नुकसान के मुकाबले कर्मचारियों का डर ज्यादा बड़ा था और यह लग रहा था कि हालात और बिगड़ सकते हैं।

    CCTV फुटेज में कैद हुई घटना

    मॉल के CCTV फुटेज में साफ देखा गया कि, कार्यकर्ता हाथ में डंडे लेकर अंदर घुसते हैं और सामान तोड़ते हैं। पुलिस ने इस फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    तेलीबांधा थाना में इस मामले में 30-40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 115(2), 190, 191(2), 324(2), और 331(3) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कहा कि, मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Twitter Post

    ब्लिंकिट ऑफिस में भी हिंसक घटना

    मॉल की घटना के बाद रायपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ब्लिंकिट के ऑफिस में घुसकर कर्मचारियों को पीटा। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं का व्यवहार CCTV कैमरे में कैद हो गया।

    अंबुजा मॉल में बढ़ाई गई सुरक्षा

    मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ की घटना के बाद अंबुजा मॉल को खाली कराया गया। पुलिस ने मॉल के बाहर सुरक्षा गार्ड तैनात किए और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। शाम के समय आने वाले लोगों को वापस लौटा दिया गया।

    स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्थाएं

    रायपुर में हुई ये घटनाएं छत्तीसगढ़ बंद के दौरान कानून-व्यवस्था की गंभीर चुनौती पेश करती हैं। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी है। बंद और प्रदर्शन को देखते हुए सभी प्रमुख मॉल और कार्यालयों में अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: Christmas 2025: बाइबिल में तारीख नहीं, फिर 25 दिसंबर क्यों? रोमन चर्च का फैसला

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts