PlayBreaking News

IPL से पहले RCB को झटका!मुंबई ने डीवाई पाटिल स्टेडियम देने से मना किया, बेंगलुरु होम ग्राउंड बनाना चाहती थी

Follow on Google News
मुंबई ने डीवाई पाटिल स्टेडियम देने से मना किया, बेंगलुरु होम ग्राउंड बनाना चाहती थी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बड़ा झटका लगा है। टीम नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड नहीं बना पाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस  ने स्टेडियम के उपयोग के लिए जरूरी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी करने से मना कर दिया है।

    होम वेन्यू बनाना चाहती थी RCB

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, RCB ने आईपीएल 2026 के लिए डीवाई पाटिल स्टेडियम को होम वेन्यू के रूप में इस्तेमाल करने की योजना बनाई थी। हालांकि, इस स्टेडियम के इस्तेमाल के लिए मुंबई इंडियंस की मंजूरी आवश्यक थी। MI द्वारा NOC नहीं दिए जाने के बाद यह विकल्प फिलहाल खत्म हो गया है।

    RCB को अब वैकल्पिक होम ग्राउंड की तलाश करनी होगी। फ्रेंचाइज़ी प्रबंधन और BCCI के बीच इस मुद्दे पर आगे बातचीत होने की संभावना है। आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में होम ग्राउंड का चयन टीम की रणनीति और फैंस की मौजूदगी के लिहाज से बेहद अहम होता है।

    मुंबई : देश में कई सारे स्टेडियम मौजूद 

    आईपीएल नियमों के तहत अगर कोई फ्रेंचाइजी किसी दूसरी टीम के होम ग्राउंड के नजदीक अपना होम बेस बनाना चाहती है, तो उसे संबंधित फ्रेंचाइजी से मंजूरी लेनी होती है। वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम एक-दूसरे के काफी करीब हैं। ऐसे में डीवाई पाटिल को होम ग्राउंड बनाने के लिए वानखेड़े से ऑपरेट करने वाली मुंबई इंडियंस (MI) की अनुमति जरूरी थी।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, MI ने RCB को NOC देने से इनकार करते हुए कहा कि देश में कई अन्य स्टेडियम उपलब्ध हैं और बेंगलुरु फ्रेंचाइजी को पहले उन विकल्पों पर विचार करना चाहिए।

    बेंगलुरु IPL से पहले मैदान ढूंढ रही

    4 जून को बेंगलुरु में RCB के IPL जीत समारोह के दौरान भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़े आयोजनों पर सख्ती बरती, जिससे BCCI को विजय हजारे ट्रॉफी और विमेंस वर्ल्ड कप के कुछ मैच शहर से बाहर शिफ्ट करने पड़े। हालांकि 17 जनवरी को कर्नाटक सरकार ने KSCA को फिर से IPL और इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी की मंजूरी दे दी। KSCA ने प्रेस नोट जारी कर इसकी पुष्टि की थी। बावजूद इसके, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि RCB खुद अब चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने मैच नहीं खेलना चाहती।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts