चीन के युनान प्रांत के मोजिंग शहर में 20वां इंटरनेशनल ट्विन्स फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन 28 अप्रैल से 2 मई 2026 तक चलेगा। इस फेस्टिवल में भाग लेने के लिए ट्विन्स क्लब भोपाल को आधिकारिक आमंत्रण भेजा गया है।
इस साल के फेस्टिवल में दुनिया के 40 देशों से 400 से ज्यादा जुड़वां (Twins) शामिल होंगे। इसके अलावा चीन के लगभग 1000 स्थानीय जुड़वां भी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
आयोजकों के अनुसार, इस बार अच्छे डांसर और सिंगर ट्विन्स को खास प्राथमिकता दी जाएगी। चयन के लिए प्रतिभागियों को भारतीय पारंपरिक पोशाक में अपनी फोटो भेजनी होगी। चयनित ट्विन्स के पास पासपोर्ट होना जरूरी है।
फेस्टिवल में भाग लेने के लिए जुड़वां प्रतिभागियों की उम्र कम से कम 15 साल होनी चाहिए। भारत से कुल 6 ट्विन्स (यानी 12 प्रतिभागी) इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में हिस्सा लेंगे।
ट्विन्स क्लब भोपाल भारत का सबसे पुराना और सबसे बड़ा ट्विन्स क्लब है। यह देश का इकलौता ऐसा क्लब है, जिसका नाम साल 2003 में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ था।
पिछले 15 वर्षों से ट्विन्स क्लब भोपाल इंटरनेशनल ट्विन्स फेस्टिवल में लगातार भाग ले रहा है और भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है। इससे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।
फेस्टिवल में कलरिंग फेस कार्निवल, बॉनफायर डांस, ट्विन्स स्किल प्रेजेंटेशन, इंटरएक्टिव प्रतियोगिताएं और मास ट्विन्स डांस जैसे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चयनित प्रतिभागियों के लिए यात्रा, ठहरने और स्थानीय परिवहन की व्यवस्था चीनी सरकार करेगी।
इंटरनेशनल ट्विन्स फेस्टिवल से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी-
Twins Club Bhopal के फेसबुक पेज पर जाएं
https://www.facebook.com/twinsclub.bhopal
या क्लब के अध्यक्ष अभिषेक खरे से WhatsApp नंबर 9300875902 पर संपर्क करें