People's Update
Wednesday, March 18, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, March 18, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में दिल्ली HC से राहत
    ठाकरे गुट के सांसदों की संख्या होगी कम? एकनाथ शिंदे ने बना ली रणनीति
    बेंगलुरु में पिता को कर दिया पार्सल, जिंदा निकला शख्स
    नेपाल: अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे परिवार का हेलीकॉप्टर क्रैश
    दिल्ली: पालम में इमारत में लगी आग के बाद अब तक 9 लोगों की मौत
    वेनेजुएला-ईरान के बाद क्यूबा पर हमला कर सकता है अमेरिका
    आदि कैलाश यात्रा 1 मई से शुरू होगी
    असम में BJP 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
    नई दिल्ली : राज्यसभा में 59 सदस्यों की विदाई, पीएम मोदी ने दी फेयरवेल स्पीच
    दिल्ली: पालम में इमारत में आग लगने से अब तक 7 लोगों की मौत, राहत कार्य जारी
    साउथ लेबनान में इजरायल की ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक, बेरुत में एक इमारत तबाह
    दिल्ली: पालम में एक इमारत में लगी आग, मौके पर पहुंचे 25 फायर ब्रिगेड
    UAE के कई इलाकों में एक बार फिर मिसाइल और ड्रोन हमले
    असम कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा
    क्षेत्रीय सुरक्षा पर आज अरब और इस्लामिक विदेश मंत्रियों की मीटिंग, सऊदी करेगा मेज़बानी
    UAE में ऑस्ट्रेलियाई एयरबेस के पास ईरानी मिसाइल गिरी, PM अल्बनीज बोले- कोई हताहत नहीं
    अमेरिकी दूतावास के पास धमाके, 3 ड्रोन हमलों से बगदाद में हड़कंप
    इजरायल में मिसाइल अटैक, तीसरी मंजिल पर मिसाइल गिरी, 2 की मौके पर मौत
    यूपी: फर्रुखाबाद में सपा के पूर्व MLA विजय सिंह के घर धमाका, 6 लोग घायल
    हॉर्मुज पर ऑपरेशन से फ्रांस का इनकार, राष्ट्रपति मैक्रों बोले- हम इस जंग का हिस्सा नहीं
    छत्तीसगढ़
    रायपुर

    आप हजारों किताबें पढ़ जाइये आप कुछ न कुछ बन जाएंगे...दुनिया अगर बदलेगी तो किताबों से बदलेगी : डॉ. इंदिरा दांगी

    नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव में सुप्रसिद्ध लेखिका डॉ. इंदिरा दांगी ने कहा कि, किताबें ही समाज को बदलने की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने स्त्री संघर्ष, दलित-आदिवासी चेतना, साहित्य और समाज के रिश्ते, लेखन के संघर्ष और युवाओं को पढ़ने की प्रेरणा पर अपने विचार साझा किए।
    Publish Date: 24 Jan 2026, 9:54 AM (IST)Updated On: 26 Jan 2026, 8:55 AM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      वरुण कुमार चौहान, रायपुर। नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में शुक्रवार को रायपुर साहित्य उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान देशभर से सुप्रसिद्ध उपन्यासकार, लेखक, कवि और विभिन्न शैलियों में लिखने वाले साहित्यकार यहां जुटे। इन्हीं गणमान्य हस्तियों के बीच नारी चेतना, महिला सशक्तीकरण, स्त्री संघर्ष और दलित-आदिवासियों के मन की पीड़ा को वैश्विक मंच प्रदान करने वाली सुप्रसिद्ध लेखिका डॉ. इंदिरा दांगी की गरिमामय उपस्थिति भी रही। साहित्यकारों के इस महाकुंभ में हमारे साथ इंदिरा दांगी ने अपने साहित्य लेखन और जीवन से जुड़े अनुभव साझा किए। उनसे हुई बातचीत के प्रमुख अंश : --

      प्रश्न : आपकी रचनाओं में स्त्री अनुभव और सामाजिक यथार्थ बार-बार दिखाई देता है। इसके पीछे आपकी सोच क्या है?

      उत्तर : जहां भी पीड़ा ज्यादा है, संघर्ष ज्यादा है, अत्याचार है वहां पर कहानी ज्यादा है। दलित और आदिवासियों की लेखिका भी मैं हूं। जो दबा कुचला है उसी की तो कहानी होगी ना। आप यह तो नहीं कह सकते कि नायक नोट गिनते-गिनते थक गया। वह नायक जिसका खून निकलता है, जो लड़ता है, रोता है, अत्याचार से लड़ता है। स्त्री स्वाभाविक तौर पर और आदिवासी व दलित समाज के दबे कुचले लोग... स्वाभाविक सी बात है कि वे साहित्य में आएंगे ही। 

      प्रश्न : साहित्य और समाज के रिश्ते को आप कैसे देखती हैं। क्या साहित्य सच में बदलाव ला सकता है?

      उत्तर : जो समाज है वही साहित्य है। हम कहां से आए। आप ही लोगों के बीच में आए। जिस समय के लोग जैसे होते हैं। उस समय का समाज वैसा होता है। अगर स्त्री के समर्थन में लिख रहे हैं तो लोग लव जिहाद पर भी लिख रहे हैं और हनी ट्रैप पर भी लिख रहे हैं और स्त्री विमर्श का कार्ड खेलने वाली स्त्रियों पर भी लिख रहे हैं। जो समाज में चल रहा है, वही रचनाकार या चित्रकार या कलाकार अपनी कला में परिवर्तित करके समाज को लौटाता है। 

      प्रश्न : एक लेखिका के रूप में आपको किन संघर्षों से गुजरना पड़ा?

      उत्तर : बहुत सारे संघर्षों से गुजरना पड़ा, लेखिका होने के कारण तो जीवन बहुत ज्यादा कठिन हो जाता है। सबसे पहले तो इस नजर से देखते हैं कि वह एक कहावत है अग्रेजी की ‘बाय युअरलुक,  सेल युअर बुक’। मतलब आपकी योग्यता को खारिज ही कर देंगे। बोलेंगे कि आप दिखते ऐसे हो इस वजह से आपको तवज्जो मिलती है, सारी ही लेखिकाओं को ये दिक्कत होती है ये आरोप उनपर लगता है। इसलिए मुझे लगता है कि लेखक हैं और बदकिस्मती से स्त्री हैं तो बहुत रास्ता बहुत कठिन होता है। लेकिन ये शुरूआती चीज है। अगर हमारे पास सचमुच में कुछ है लिखा हुआ.. अगर किताब है तो वो बचेगी। 

      Your browser does not support the video tag.

      प्रश्न : कहां के शुरूआत हुई.... साहित्य जगत में प्रवेश कैसे हुआ ?

      उत्तर : मेरे पापा पुलिस अधिकारी थे और बहुत सारी किताबें बढ़ते रहते थे। यायावर थे। दो चीजें मेरे अंदर उनसे आई.... जैसे संस्कृत साहित्य में कहा जाता है कि लेखक तीन चीजों से बनता है। प्रतिभा, अध्ययन और अभ्यास। तो जीवन को जानना सबसे बड़ी किताब है। तो जीवन को जाना...हजारों किताबें पढ़ीं। कम उम्र में शादी हो गई। बहुत साल रसोई में ही सूरज उगाता था और वहीं डूब जाता था। लेकिन इस दौरान हजारों किताबें पढ़ी मैंने। मैं किसी से भी कहूंगी कि आप हजारों किताबें पढ़ जाइये आप कुछ न कुछ बन जाएंगे। मेरे उपन्यास ‘हवेली सनातनपुर’ में एक लाइन है कि दुनिया अगर बदलेगी तो किताबों से बदलेगी। जैसी कि मेरी बदली। 

      प्रश्न : आपके आगामी उपान्यास और कृतियां क्या हैं 

      उत्तर : मेरा एक उपन्यास तो अभी आधार प्रकाशन से आएगा। एक कहानी संग्रह और समग्र नाटकों का संग्रह भारतीय ज्ञानपीठ से आएंगे। एक उपन्यास मैं लिख रही हूं। वो एक लड़की अनीता सेहरिया के संघर्ष की कहानी है। 

      प्रश्न : जो युवा आज लिखना चाहते हैं, खासकर लड़कियां, उन्हें आप क्या सलाह देना चाहेंगी?

      उत्तर : मैं कहूंगी कि पहले पढ़िये। आप किसी पेड़ के जगमगाते नए पत्ते हैं पहले उस पेड़ को तो जानिए। उसमें शाखाएं हैं फल हैं। लोग पढ़ते नहीं हैं, दूसरी तीसरी कहानी लिखकर कहते हैं मैं लेखक हूं....अच्छा आप कौन हैं? तो आपने पढ़ा ही नहीं कि वो आदमी 40 साल से लिख रहा है और उसका नाम सिलेबसों व किताबों में है तो मैं कहूंगी....थोड़ा धैर्य रखिए। कला कोई रील वायरल होना नहीं है, कला तो ‘जो सर काटे आपना चले हमारे साथ’ अपना जीवन देना हो तो आइये। देने के लिए आइये लेने के लिए नहीं तब तो आप हममे से एक होंगे। तैयारी से आइये। ये मत सोचिए कि आप जो भाषा वाट्सएप पर लिख रहे हैं उसमें कोई कहानी लिख लेंगे।

      यह भी पढ़ें: कोरबा में ये कैसी चोरी : रातों-रात 60 फीट का पुल उड़ा ले गए चोर, गैस कटर- LPG सिलेंडर की मदद से एक-एक हिस्से को काटा

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Raipur

      Chhattisgarh

      Chhattisgarh news

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      संसद में नितिन गडकरी से अचानक मिले राहुल-प्रियंका...मंत्री से इस मुद्दे पर की बातचीत

      Rahul-Priyanka Met Gadkari :संसद में नितिन गडकरी से अचानक मिले राहुल-प्रियंका...मंत्री से इस मुद्दे पर की बातचीत

      युद्ध के बीच UAE से पहुंचा भारत, मुंद्रा पोर्ट पर उतरेगा 80,800 टन क्रूड ऑयल

      आ गया तीसरा तेल टैंकर ‘जग लाडकी’ :युद्ध के बीच UAE से पहुंचा भारत, मुंद्रा पोर्ट पर उतरेगा 80,800 टन क्रूड ऑयल

      अब उड़ानें होगी सस्ती! 60% सीटों पर नहीं लगेगा कोई एक्स्ट्रा चार्ज

      नई दिल्ली :अब उड़ानें होगी सस्ती! 60% सीटों पर नहीं लगेगा कोई एक्स्ट्रा चार्ज

      वो मोहब्बत हमारे साथ किए, शादी मोदी साहब के साथ...जब खड़गे बोले तो ठहाकों से गूंज उठी राज्यसभा

      Rajya Sabha :वो मोहब्बत हमारे साथ किए, शादी मोदी साहब के साथ...जब खड़गे बोले तो ठहाकों से गूंज उठी राज्यसभा

      क्या है अमेरिका का 'रिफ्लेक्ट ऑर्बिटल' स्टॉर्टअप; जिसमें लगेंगे 50 हजार शीशे

      रात में दिखेगा सूरज?क्या है अमेरिका का 'रिफ्लेक्ट ऑर्बिटल' स्टॉर्टअप; जिसमें लगेंगे 50 हजार शीशे

      शव लेकर जा रहा था, लैंडिंग के दौरान हादसा; पायलेट सहित सभी सुरक्षित

      नेपाल में हेलीकॉप्टर क्रैश :शव लेकर जा रहा था, लैंडिंग के दौरान हादसा; पायलेट सहित सभी सुरक्षित

      NCBC की अध्यक्ष बनीं, पिछड़े वर्गों के विकास पर रहेगा फोकस

      नई भूमिका में साध्वी निरंजन ज्योति!NCBC की अध्यक्ष बनीं, पिछड़े वर्गों के विकास पर रहेगा फोकस

      नोरा के 'सरके चुनर' गाने पर सरकार का एक्शन, CBFC को दिए जांच और हटाने के निर्देश

      ‘सभी प्लेटफॉर्म से हटाएं…’नोरा के 'सरके चुनर' गाने पर सरकार का एक्शन, CBFC को दिए जांच और हटाने के निर्देश

      A सर्टिफिकेट के साथ 21 बदलाव, खूनखराबे पर आपत्ति

      ‘धुरंधर 2’ पर सेंसर बोर्ड का एक्शन :A सर्टिफिकेट के साथ 21 बदलाव, खूनखराबे पर आपत्ति

      38°C पार पहुंचा पारा… गर्मी के बीच भीगेगा प्रदेश, अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

      MP Weather Update :38°C पार पहुंचा पारा… गर्मी के बीच भीगेगा प्रदेश, अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....