नई दिल्ली :अब उड़ानें होगी सस्ती! 60% सीटों पर नहीं लगेगा कोई एक्स्ट्रा चार्ज

पहले एयरलाइंस कंपनियां यात्रियों से पसंदीदा सीट चुनने के लिए एक्स्ट्रा चार्ज वसूलती थीं। खासतौर पर विंडो सीट, फ्रंट रो या ज्यादा लेग स्पेस वाली सीटों के लिए यात्रियों को ज्यादा पैसे देने पड़ते थे।
Follow on Google News
अब उड़ानें होगी सस्ती! 60% सीटों पर नहीं लगेगा कोई एक्स्ट्रा चार्ज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। हवाई यात्रा करने वाले के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने एयरलाइंस कंपनियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं, इसके मुताबिक अब फ्लाइट की 60 फीसदी सीटों पर यात्रियों से किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क (एक्स्ट्रा चार्ज) नहीं लिया जाएगा। तो अब से फ्लाइट लेट हो, कैंसिल हो या बोर्डिंग से रोका जाए या फिर अपनी मनपसंद सीट चुननी हो इनमें से किसी भी काम के लिए यात्रियों को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।

    अब नहीं देना पड़ेगा कौई एक्स्ट्रा चार्ज

    पहले एयरलाइंस कंपनियां यात्रियों से पसंदीदा सीट चुनने के लिए एक्स्ट्रा चार्ज वसूलती थीं। खासतौर पर विंडो सीट, फ्रंट रो या ज्यादा लेग स्पेस वाली सीटों के लिए यात्रियों को ज्यादा पैसे देने पड़ते थे। इससे यात्रियों की यात्रा महंगी हो जाती थी और कई बार उनके पास इसके अलावा कोई दूसरा ऑपशन नहीं बचता था।

    लेकिन, अब सरकार के नए निर्देश के अनुसार, फ्लाइट की कम से कम 60 फीसदी सीटें ऐसी होंगी, जिन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी यात्री टिकट बुक करते समय बिना एक्स्ट्रा चार्ज दिए इन सीटों का आनंद ले सकेंगे। हालांकि, प्रीमियम या स्पेशल सीट्स जैसे एक्स्ट्रा लेगरूम या इमरजेंसी एग्जिट सीट्स पर एयरलाइंस कंपनियां चार्ज ले सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: नेपाल में हेलीकॉप्टर क्रैश : शव लेकर जा रहा था, लैंडिंग के दौरान हादसा; पायलेट सहित सभी सुरक्षित

    अब इस सेवा का भी मिलेगा फायदा

    इसके अलावा एयरलाइंस कंपनियों को अब स्पोर्ट्स इक्विपमेंट्स और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट ले जाने के लिए अलग से पॉलिसी बनानी होगी। वहीं यात्रियों के पालतू जानवरो को साथ ले जाने के लिए भी नियम बनाए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इस कदम से एयरलाइंस कंपनियों की मनमानी पर भी रोक लगेगी और यात्रियों के अधिकार मजबूत होंगे। इसके साथ ही अब वेबसाइट, मोबाइल ऐप, बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयरपोर्ट काउंटर जैसे हर जगह यात्रियों के अधिकार साफ लिखे मिलेंगे। 

    यात्रियों में खुशी का माहौल

    अब देखना होगा कि एयरलाइंस कंपनियां इन निर्देशों का पालन किस तरह करती हैं और यात्रियों को इसका कितना लाभ मिलता है। फिलहाल, इस फैसले से यात्रियों में खुशी का माहौल है और इसे एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts