Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

National Weather :नौतपा के बीच 23 राज्यों में बदला मौसम, आंधी-बारिश से कई शहरों में बड़ी राहत, जल्द एंट्री लेगा मानसून

उत्तर भारत के कई हिस्सों जैसे उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी बादल छाए रहने और बारिश के कारण गर्मी का असर काफी कम रहा।
नौतपा के बीच 23 राज्यों में बदला मौसम, आंधी-बारिश से कई शहरों में बड़ी राहत, जल्द एंट्री लेगा मानसून

जून की शुरुआत देश के कई हिस्सों के लिए राहत लेकर आई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा और बिहार समेत 23 राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि देखने को मिली। इसके चलते कई इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से कई शहरों में दिन का तापमान पिछले कुछ दिनों की तुलना में काफी कम हो गया है।

आगरा में भारी बारिश से सड़कों पर पानी

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार सुबह करीब एक घंटे तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे शहर के कई हिस्सों में घुटनों तक पानी भर गया। कुछ जगहों पर सड़कों के धंसने की घटनाएं भी सामने आईं, जबकि फुटपाथ धंसने से लगभग 25 फीट गहरा गड्ढा बन गया। एक मकान का अगला हिस्सा भी बारिश और तेज हवाओं की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

Featured News

दिल्ली में तीन साल का सबसे ठंडा दिन रहा जून 

राजधानी दिल्ली में 1 जून का दिन पिछले तीन सालों की तुलना में सबसे ठंडा दर्ज किया गया। सफदरजंग मौसम केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है। उत्तर भारत के कई हिस्सों जैसे उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी बादल छाए रहने और बारिश के कारण गर्मी का असर काफी कम रहा।

यह भी पढ़ें: MP Weather Update : तापमान में गिरावट, खंडवा-पचमढ़ी सबसे ठंडे; कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

कैसा है MP का मौसम

मंगलवार को नौतपा का अंतिम दिन है और इस दौरान मध्य प्रदेश के 45 जिलों में मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। IMD भोपाल ने चेतावनी दी है कि धार और बड़वानी जिलों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है और हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं आगर-मालवा और राजगढ़ में ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन आंधी- बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है और अगले पांच दिनों तक अंधड़, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है। पिछले 24 घंटों में भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: Weather Update Today : 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 80 किमी/घंटा तक चलेंगी तेज हवाएं; मानसून ने पकड़ी रफ्तार

तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इस बीच मौसम में अस्थिरता बनी रहेगी और कभी धूप तो कभी बारिश जैसे हालात देखने को मिल सकते हैं।

मानसून की दस्तक जल्द, केरल में एंट्री की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 2 से 3 दिनों में केरल पहुंच सकता है। पहले इसके 26 मई तक पहुंचने का अनुमान था, लेकिन मौसम की स्थितियों में बदलाव के कारण इसमें देरी हुई है।

आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल में प्रवेश करता है और फिर लगभग डेढ़ महीने में पूरे देश में फैल जाता है। इसकी शुरुआत के साथ ही देश के बड़े हिस्सों में मौसम पूरी तरह बदल जाता है।

अगले दो दिन का मौसम पूर्वानुमान

  • 3 जून को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ क्षेत्रों में बारिश और आंधी का असर रह सकता है। दक्षिण भारत के राज्यों में कई जगहों पर तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
  • 4 जून को मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। बिहार में हीटवेव की आशंका जताई गई है, जबकि कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में उमस और गर्म मौसम बना रह सकता है।
  • मौसम में यह बदलाव फिलहाल देश के बड़े हिस्सों को गर्मी से राहत दे रहा है, लेकिन कुछ राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर सतर्कता भी जरूरी बताई जा रही है।
Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts