Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पापा गंदा काम करते हैं!जन्मदिन पर सहमे 5 साल के बच्चे ने मां को बताई पिता की हैवानियत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के सतारा इलाके में हुई बारदात ने सबके होश उड़ा दिएं हैं। यहां एक पांच साल के बच्चे ने अपनी मां को पीता के यौन शोशष करने का गंभीर आरोप लगाया हैं, बच्चे ने बताया की पापा मुझे ये बात किसी को न बताने के लिए डराते और धमकाते भी थे। आरोपि के खिलाफ पॉस्को एक्ट लगाया गया है।
जन्मदिन पर सहमे 5 साल के बच्चे ने मां को बताई पिता की हैवानियत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के सतारा इलाके से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, यहां हुई बारदात ने अपनो के भरोसे और रिश्तों की अहमीयत को खोखला कर दिया है, सतारा इलाके में एक पांच साल के बच्चे ने अपनी मां को ऐसा सच बताया जिससें सुनकर सबके होश उड़ गए, इस मासूम बच्चे ने बताया की उसके पीता उसके साथ यौन शोषण करते हैं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तेहत मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस ने बच्चे की मां कि शिकायत के आधार पर सतारा पुलिस स्टेशन में 32 वर्षीय आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट लगाकर एफआईआर दर्ज कर ली है।

कैसे हुआ मामले का खुलासा? 

जानकारी के अनुसार, जिस दिन इस मामले का खुलासा हुआ उस दिन उस बच्चे का जन्मदिन था, घर में सब खुश थे, लेकिन जन्मदिन होने के बावजूद वह काफी डरा-सहमा और परेशान नजर आ रहा था। बच्चे के इस बदले हुए व्यवहार को देख कर मां को सदेंह हुआ, जिसके बाद मां ने बच्चे से बातचीत की और पुछा की क्या हुआ, लेकिन बच्चा डरा हुआ था, उसके बाद मां ने बच्चे को भरोसा दिलाया और प्यार से पुछा और उसकी परेशानी जानने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: National Weather : नौतपा के बीच 23 राज्यों में बदला मौसम, आंधी-बारिश से कई शहरों में बड़ी राहत, जल्द एंट्री लेगा मानसून

खुलासे से उड़े परिवार के होश

इतनी बातचीत के बाद बच्चा मायुस हो गया औह अपनी मां को ऐसी जानकारी दी, जिससे सुनकर परिवार के सभी लोगों के होश उड़ गए, बच्चे ने आरोप लगाया कि उसके पिता बार-बार उसके शरीर को गलत तरीके से छूते हैं और गलत काम करते हैं, इतना ही नहीं बच्चे ने बताया कि उसके पिता उसे इस बारे में किसी को न बताने के लिए डराते धमकाते भी हैं।

पुलिस गहराई से कर रही मामले की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए मां ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, यह घटना बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंता पैदा करती है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts