PlayBreaking News

दिल्ली :मुकुंदपुर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद गिरी बिल्डिंग, तीन लोगों को निकाला गया, एक व्यक्ति मलबे में फंसा

दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट के बाद एक इमारत ढह गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। बचाव दल ने तीन लोगों को मलबे से निकाल लिया है, जबकि एक व्यक्ति के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Follow on Google News
मुकुंदपुर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद गिरी बिल्डिंग, तीन लोगों को निकाला गया, एक व्यक्ति मलबे में फंसा

दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट के बाद एक बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, राहत-बचाव दल और अन्य आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका काफी तेज था और इसके तुरंत बाद पूरी इमारत ढह गई। हादसे के समय इमारत के अंदर कई लोग मौजूद थे, जिसके चलते लोगों के मलबे में दबने की आशंका जताई गई। राहतकर्मियों ने मौके पर पहुंचते ही मलबा हटाने का काम शुरू किया और फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास तेज कर दिए।

तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया

बचाव दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबे में दबे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। रेस्क्यू टीम के अनुसार, लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी शुरुआती दौर में राहत कार्य में मदद की। कई लोगों ने अपने स्तर पर मलबा हटाने की कोशिश की, ताकि अंदर फंसे लोगों तक जल्द पहुंचा जा सके। बाद में पुलिस और बचाव दल ने मोर्चा संभाला और व्यवस्थित तरीके से सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

दिल्ली पुलिस ने छह लोगों के घायल होने की पुष्टि की

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस हादसे में कुल छह लोग घायल हुए हैं। हालांकि उनकी हालत को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि घायलों की मेडिकल जांच और डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी। पुलिस ने यह भी बताया कि जिस बिल्डिंग में हादसा हुआ, उसका उपयोग बर्तन पॉलिश करने के काम के लिए किया जाता था। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि हादसे के समय बिल्डिंग के भीतर कितने लोग मौजूद थे।

Breaking News

एक व्यक्ति के मलबे में फंसे होने की आशंका

स्थानीय लोगों और बचाव दल के अधिकारियों के अनुसार, अभी भी एक व्यक्ति के मलबे में फंसे होने की आशंका बनी हुई है। इसी वजह से राहत-बचाव अभियान जारी रखा गया है। रेस्क्यू टीम आधुनिक उपकरणों की मदद से मलबे की जांच कर रही है और फंसे हुए व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है। मौके पर मौजूद एक बचाव अधिकारी ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने काफी साहस दिखाया और अपने स्तर पर मलबा हटाने का प्रयास शुरू कर दिया था। बाद में पुलिस और रेस्क्यू टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। अब बाकी हिस्से की जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और व्यक्ति अंदर फंसा न हो।

Twitter Post

हाल ही में सैदुलाजाब में भी हुआ था बड़ा हादसा

दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की यह कोई पहली घटना नहीं है। हाल ही में दक्षिण दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र के सैदुलाजाब इलाके में भी पांच मंजिला इमारत गिर गई थी। वह इमारत पास की दूसरी बिल्डिंग पर जा गिरी थी, जिसके नीचे बनी कैंटीन में मौजूद कई छात्र मलबे में दब गए थे। उस हादसे में कई लोगों की मौत और कई अन्य के घायल होने की खबर सामने आई थी।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts