PlayBreaking News

रायपुर के मिवान स्टील प्लांट में भीषण आग :कई फीट दूर तक उठी लपटें, कोई जनहानि नहीं

मौके पर पुलिस, प्रशासन और राजस्व विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। सुरक्षा को देखते हुए प्लांट के आसपास घेरा बनाकर लोगों की आवाजाही सीमित की गई। प्रशासनिक टीमों ने आसपास मौजूद लोगों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई भी की।
Follow on Google News
कई फीट दूर तक उठी लपटें, कोई जनहानि नहीं

रायपुर जिले में आग की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित मिवान स्टील लिमिटेड प्लांट में भीषण आग लगने से पूरे औद्योगिक इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि उसकी ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देता रहा, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब 5:30 बजे प्लांट से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे परिसर को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। घटना की सूचना तुरंत प्रशासन और दमकल विभाग को दी गई।

फायर ब्रिगेड और प्रशासन ने संभाली स्थिति

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग की तीव्रता ज्यादा होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घंटों तक चले फायर फाइटिंग ऑपरेशन में आग को दूसरे हिस्सों तक फैलने से रोकने की कोशिश की जाती रही।

यह भी पढ़ें: ED की बड़ी कार्रवाई: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अटैच, गोवा का वेस्टिन होटल भी जब्त

मौके पर पुलिस, प्रशासन और राजस्व विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। सुरक्षा को देखते हुए प्लांट के आसपास घेरा बनाकर लोगों की आवाजाही सीमित की गई। प्रशासनिक टीमों ने आसपास मौजूद लोगों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई भी की।

आग के कारणों का नहीं चला पता

फिलहाल आग लगने के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट जैसी संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। प्लांट प्रबंधन का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद विस्तृत जांच कर वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।अधिकारियों ने यह भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है कि घटना के समय प्लांट परिसर में कितने कर्मचारी मौजूद थे और कोई प्रभावित तो नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: बिलासपुर: गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी का समर्थ पोर्टल हैक, पेपर लीक की आशंका; फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन

कोई जनहानि नहीं

अब तक की जानकारी के अनुसार, इस हादसे में किसी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि आग से करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव दल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि धुएं का गुबार और लपटें दूर-दूर तक दिखाई देती रहीं। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने और प्लांट परिसर को सुरक्षित करने की है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts