PlayBreaking News

UP News :कुशीनगर के 'फाजिलनगर' का नाम अब 'पावागढ़' होगा, सीएम योगी का बड़ा ऐलान

कुशीनगर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फाजिलनगर का नाम बदलकर पावागढ़ करने की घोषणा की। कार्यक्रम में उन्होंने राम मंदिर, प्रदेश के विकास, कानून-व्यवस्था, गन्ना किसानों और गरीब कल्याण योजनाओं पर भी अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
Follow on Google News
कुशीनगर के 'फाजिलनगर' का नाम अब 'पावागढ़' होगा, सीएम योगी का बड़ा ऐलान
CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के फाजिलनगर का नाम बदलकर अब पावागढ़ किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान की। उन्होंने कहा कि फाजिलनगर के नाम परिवर्तन का प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया है और अब इसे भगवान महावीर से जुड़े नाम पावागढ़ के रूप में पहचान मिलेगी।

कार्यक्रम में रवि किशन पर ली चुटकी

सीएम योगी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सांसद विजय दुबे और अभिनेता-सांसद रवि किशन का भी जिक्र किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि विजय दुबे भी अब फिल्मों में काम करने लगे हैं। साथ ही रवि किशन को भोजपुरी का सुपरस्टार बताते हुए कहा कि वे लोगों को मुफ्त में फिल्म नहीं दिखाते।

राम मंदिर निर्माण का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में अयोध्या में बने राम मंदिर का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि करीब 498 साल पहले भगवान राम के मंदिर को तोड़ दिया गया था। कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन मंदिर निर्माण का काम भाजपा सरकार में पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या का स्वरूप भव्य हो गया है और यह त्रेतायुग की याद दिलाती है।

विकास कार्यों को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। अच्छी सड़कें बन रही हैं, एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज तैयार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुशीनगर समेत पूरे प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

Yogi government

गन्ना किसानों और स्वास्थ्य व्यवस्था पर बोले

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर के गन्ना किसानों को 400 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में दिमागी बुखार जैसी बीमारी पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है।

‘मच्छर और माफिया दोनों खत्म किए’

अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले मच्छर बीमारी फैलाते थे और माफिया बेरोजगारी बढ़ाते थे। उनकी सरकार ने दोनों समस्याओं पर कार्रवाई की है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है।

भगवान बुद्ध और महावीर से जुड़ा है कुशीनगर

सीएम योगी ने कहा कि कुशीनगर धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण स्थान है। भगवान बुद्ध ने यहीं महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था और भगवान महावीर ने भी यहीं अपना शरीर त्यागा था। इसलिए यह भूमि आस्था और इतिहास दोनों के लिए खास महत्व रखती है।

गरीबों के लिए योजनाओं का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गरीबों को मुफ्त राशन जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक इस क्षेत्र में मुसहर समुदाय के लोगों की भूख से मौत की घटनाएं सामने आती थीं, लेकिन अब सरकार गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।

पिछली सरकारों पर साधा निशाना

अपने भाषण में योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि पहले प्रदेश में बेरोजगारी, अपराध और दंगों की समस्याएं अधिक थीं। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने कानून-व्यवस्था सुधारने और विकास को गति देने का काम किया है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts