Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1.5 लाख से ज्यादा पंजीयन, 19 को इंदौर आएंगे राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के मुताबिक अब तक डेढ़ लाख से अधिक छात्रों का ऑनलाइन पंजीयन हो चुका है। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया जाएगा।
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1.5 लाख से ज्यादा पंजीयन, 19 को इंदौर आएंगे राहुल गांधी
फाइल फोटो

भोपाल। राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अब तक डेढ़ लाख से अधिक छात्रों के पंजीयन का दावा किया जा रहा है। पार्टी का दावा है कि कार्यक्रम की तारीख नजदीक आने के साथ पंजीयन की संख्या और बढ़ेगी। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान में कार्यक्रम के आयोजन को मंजूरी दी है। मैदान के उपयोग के लिए कांग्रेस की ओर से निर्धारित शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया भी पूरी की गई है।

छात्रों से संवाद पर जोर

कार्यक्रम की तैयारियों के तहत कांग्रेस नेता लगातार छात्रों से संवाद कर रहे हैं। कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और छात्र समूहों के बीच बैठकों के साथ ऑनलाइन पंजीयन के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों में छात्रों से संपर्क की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस का फोकस युवाओं से जुड़े मुद्दों को कार्यक्रम में उठाने पर है। इनमें शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े विषय प्रमुख हैं।

ये भी पढ़ें: पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-3 माह में भोपाल-इंदौर का मास्टर प्लान नहीं आया तो 50 हजार कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

पंजीयन अभियान जारी है

कांग्रेस नेता अभिनव बरोलिया के मुताबिक, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अब तक डेढ़ लाख से अधिक छात्रों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है। उनका कहना है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों के शामिल होने की संभावना है और पंजीयन अभियान लगातार जारी है। इससे पहले कांग्रेस ने 8 सितंबर को कार्यक्रम के लिए एक लाख ऑनलाइन पंजीयन पूरे होने का दावा किया था।

ये भी पढ़ें: MP के दो IAS अधिकारियों विवेक पोरवाल और संदीप जीआर के खिलाफ हाईकोर्ट का गिरफ्तारी वारंट

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts