Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM मोदी पर राहुल गांधी का पलटवार!बोले- 'युवाओं का भविष्य सबसे ज्यादा आपने बिगाड़ा'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर जवाब दिया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग दोहराई।
बोले- 'युवाओं का भविष्य सबसे ज्यादा आपने बिगाड़ा'
PM मोदी के बयान के बाद राहुल गांधी का पलटवार

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के तुरंत बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पलटवार किया। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के पोस्ट को साझा करते हुए सरकार पर युवाओं के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने लिखा कि देश के युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान सरकार ने पहुंचाया है। उनका कहना था कि शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के बजाय उसे कमजोर होने दिया गया और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को संरक्षण दिया गया।

शिक्षा व्यवस्था को लेकर साधा निशाना

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा कि सरकार ने शिक्षा व्यवस्था पर पूरा नियंत्रण कर लिया है, लेकिन इसे बेहतर बनाने के बजाय इसकी स्थिति खराब होने दी। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर सरकार ने सही समय पर कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि देश के छात्र बेहतर और पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था चाहते हैं, लेकिन उनकी आवाज को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

Twitter Post

धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की दोहराई मांग

राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग एक बार फिर दोहराई। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग बिल्कुल स्पष्ट है।

PM मोदी का बड़ा ऐलान : फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी पेपर लीक के दोषियों की सुनवाई, हर जिम्मेदार पर एक्शन लेगी सरकार

राहुल गांधी के मुताबिक छात्रों की प्रमुख मांगें हैं- 

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए।
  • छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए।
  • प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

कांग्रेस लगातार शिक्षा व्यवस्था और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेर रही है। वहीं सरकार का कहना है कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts