PM मोदी का बड़ा ऐलान :फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी पेपर लीक के दोषियों की सुनवाई, हर जिम्मेदार पर एक्शन लेगी सरकार

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक के खिलाफ PM Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कड़ा संदेश जारी किया है। उन्होंने लिखा दोषियों की जल्द सजा के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा, छात्रों के भविष्य से खेलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा इस विषय में संबंधित विभागों को दशा- निर्देश जारी किए।
एक्स पर लिखा- कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा
पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में नीट पेपर लीक का जिक्र करते हुए तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उन्होंने लिखा- सरकार विद्यार्थियों के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। अंत में मोदी ने दोषियों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी उन्होंने लिखा दोषियों को इस घोर पाप की सख्त सजा मिलेगी।
छात्रों के लिए राहत
पीएम मोदी के इस ट्वीट से छात्रों को राहत की सांस जरूर मिली होगी। उन्होंने नीट पेपर लीक के जल्द निपटान और दोषियों को कठोर सजा की बात कही। हालांकि जंतर- मंतर पर प्रदर्शन सरकार के लिए अब भी चुनौती बना हुआ है। सरकार का मानना है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए इस मामले के जल्द समाधान तक पहुंचा जाएगा और दोषियों में अगली बार ऐसी हरकत न दोहराने का डर बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: Jantar Mantar Protest: दिल्ली में देर रात बवाल के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान, बोले- 'सरकार चाहे जो करे'...
पीएम मोदी के एक्स पोस्ट के क्या है मायने
जहां शिक्षाविद् सोनम वांगचुक 28 जून से अनशन पर बैठे हैं। वहीं 21 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद मार्च के लिए विशाल प्रदर्शन आयोजित किया। हालांकि सुरक्षाबलों और दिल्ली पुलिस ने आंदोलनकारियों को संसद से काफी देर पहले ही रोक दिया। अभिजीत दीपके की अगुवाई में सीजेपी सरकार पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर उग्र आंदोलन का प्रेशर बना रही है। जंतर- मंतर से पिछले तीन दिन से सामने आई तस्वीरों ने कई सवाल खड़े किए। तो वहीं सोनम वांगचुक पिछले 25 दिनों से भूख हड़ताल पर है इस समय वे हरियाणा के मेदांता अस्पताल में भर्ती है।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का मार्च
किरेन रिजिजू ने दी जानकारी
NDA ने एक अहम संसदीय दल की बैठक आयोजित की। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी कि पीएम ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पर जोर दिया है। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ देश कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। पीएम ने सभी राज्यों को नीट पेपर लीक रोकने के लिए संयुक्त रूप से बेहतर योजना बनाने की बात कही, साथ हो बताया कि नीट पेपर लीक जैसे मुद्दे को राजनीति से ऊपर रखकर देखा जाए।











