PlayBreaking News

NEET विवाद :पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी, बोले- 'PM मोदी माफ न करें, छात्रों से खुद माफी मांगें'

राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक से जुड़े आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए। राहुल ने पीड़ित परिवारों के साथ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं।
Follow on Google News
पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी, बोले- 'PM मोदी माफ न करें, छात्रों से खुद माफी मांगें'
राहुल गांधी ने NEET विवाद से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर छात्रों के भविष्य पर चिंता व्यक्त की।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को NEET पेपर लीक विवाद से जुड़े उन छात्रों के परिजनों से मुलाकात की, जिन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों को प्रधानमंत्री की ओर से "माफी" नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।

'हर युवा की मौत एक परिवार का दर्द है'

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा कि किसी भी माता-पिता के लिए अपने बच्चे को खोने से बड़ा दुख नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हर छात्र की मौत के पीछे एक ऐसा परिवार होता है, जिसका दर्द कभी खत्म नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक, परीक्षाओं का रद्द होना और वर्षों की मेहनत का एक झटके में खत्म हो जाना देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों से ईमानदारी से मेहनत करने की उम्मीद की जाती है, लेकिन जिस व्यवस्था में वे परीक्षा देते हैं, वही उनके साथ ईमानदार नहीं है। उन्होंने लिखा कि पेपर लीक होते हैं, परीक्षाएं रद्द होती हैं और सालों की तैयारी एक रात में बर्बाद हो जाती है।

Breaking News

'PM मोदी छात्रों से माफी मांगें'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि क्या प्रधानमंत्री ने उन परिवारों से मुलाकात की है जिन्होंने अपने बच्चे खो दिए, या उन छात्रों से मिले हैं जिनका भविष्य पेपर लीक की वजह से प्रभावित हुआ? राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा कि भारत के छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं है। मोदी जी को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।

Twitter Post

चेन्नई दौरे पर भी पहुंचे राहुल गांधी

पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी चेन्नई पहुंचे। यहां वे तमिलनाडु कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन पार्टी नेताओं के साथ संवाद करेंगे।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts