PlayBreaking News

पीडब्ल्यूडी की महिला इंजीनियर ने तोड़ा दम:पति पर प्रताड़ना के आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच

फांसी लगाकर आत्महत्या के प्रयास के बाद उपचार के दौरान हुई मौत, मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ना के आरोप लगाए; पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच में जुटी।
Follow on Google News
पति पर प्रताड़ना के आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच
मृत्तिका आरती व लाल घेरे में नीलेश

इंदौर। पलासिया क्षेत्र स्थित शासकीय आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की प्रभारी कार्यपालन यंत्री आरती यादव की शनिवार दोपहर उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति नीलेश यादव, जो पीडब्ल्यूडी में सहायक यंत्री हैं, पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पलासिया थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार आरती कुछ समय पहले ही पलासिया स्थित शासकीय आवास में रहने आई थीं। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते वह कुछ समय मायके, अभिनंदन नगर (सुखलिया) में भी रह चुकी थीं।

परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

आरती के भाई उपेंद्र ने आरोप लगाया कि उनकी बहन लंबे समय से घरेलू प्रताड़ना का सामना कर रही थी। उनका दावा है कि बेटा न होने को लेकर भी उसे परेशान किया जाता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना की सूचना परिवार को समय पर नहीं दी गई और उन्हें जानकारी चालक के फोन से मिली।

 

अन्य महिलाओं से बातचीत को लेकर भी विवाद का दावा

मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि पति की कुछ महिलाओं से बातचीत और चैटिंग को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके पास कुछ साक्ष्य भी हैं। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए मौत के कारणों की गहराई से पड़ताल करने की अपील की है।

संबंधित खबर: सरकारी क्वार्टर में महिला इंजीनियर ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश, वेंटिलेटर पर भर्ती

पुलिस हर पहलू की करेगी जांच

पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार मामले में लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

बेटियों को नहीं बताई मां की मौत

परिजनों के अनुसार आरती की दोनों बेटियों को फिलहाल उनकी मां के निधन की जानकारी नहीं दी गई है। उन्हें बताया गया है कि उनकी मां की तबीयत खराब होने के कारण वह नानी से मिलने गई हैं। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts