Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिद्धू मूसेवाला के बाद इस पंजाबी सिंगर पर हुआ जानलेवा हमला, हनी सिंह ने दी जानकारी; आरोपी गिरफ्तार

सिद्धू मूसेवाला के बाद इस पंजाबी सिंगर पर हुआ जानलेवा हमला, हनी सिंह ने दी जानकारी; आरोपी गिरफ्तार
सिद्धू मूसेवाला के बाद अब फेमस पंजाबी सिंगर अल्फाज पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले के बाद अल्फाज को मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। उनकी रीढ़ की हड्डी के अलावा शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आई है। रैपर हनी सिंह ने सिंगर अल्फाज की फोटो को शेयर कर इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे अल्फाज अपने पांच दोस्तों के साथ पाल ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। तभी ढाबे के मालिक रोडा और कस्टमर विक्की में किसी बात को लेकर बहस होने लगी। विक्की ने खाना खा रहे सिंगर अल्फाज से ढाबा मालिक की शिकायत की। अल्फाज ने ढाबा मालिक से मामला बातचीत से सुलझाने को कहा और बाहर आकर सड़क किनारे खड़े हो गए। तभी विक्की ने मिनी टेंपो से अल्फाज को जोरदार टक्कर मार दी।

आरोपी ने क्यों किया अटैक?

टक्कर इतनी जोरदार थी कि अल्फाज करीब 10 फुट तक हवा में उछलकर नीचे आ गिरे। उनकी रीढ़ की हड्डी के अलावा शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं हैं। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। अल्फाज के दोस्तों ने उन्हें फोर्टिस में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि ढाबा मालिक और विक्की में लेनदेन का विवाद था। उसे अल्फाज से मदद की उम्मीद थी। गुस्से में उसने यह हरकत की है।

हनी सिंह के पोस्ट के बाद हरकत में आई मोहाली पुलिस

पुलिस को अल्फाज के साथ हुई घटना की जानकारी मशहूर रैपर हनी सिंह के पोस्ट के बाद मिली। हनी सिंह ने इस घटना को सोची समझी साजिश बताया तो सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों के कमेंट आने शुरू हो गए। इसके बाद मोहाली पुलिस हरकत में आई और ढाबे पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। देर रात आरोपी मिनी टेंपो चालक विक्की को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब पता लगा रही है कि यह महज एक हादसा है या अल्फाज पर हमला किया गया है।

कौन हैं अल्फाज?

अल्फाज का असली नाम अमनजोत सिंह पंवार है। वे फेमस पंजाबी सिंगर होने के साथ ही एक्टर, मॉडल, राइटर भी हैं। अल्फाज का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था, उन्होंने पंजाबी गाने हाय मेरा दिल से 2011 में अपना सिंगिंग डेब्यू किया था। फिल्मों में अल्फाज को साल 2013 में देखा गया था, उनकी पहली फिल्म जट्ट एयरवेज थी। अल्फाज ने 14 साल की उम्र से ही गाने लिखने शुरू कर दिए थे। अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts