Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पुलवामा हमले की 7वीं बरसी :PM मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, बोले- देश के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद रहेगा

पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के शीर्ष नेताओं ने 40 शहीद CRPF जवानों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि, शहीदों की निष्ठा, साहस और राष्ट्र सेवा हर भारतीय को प्रेरणा देती है और उनकी कुर्बानी हमेशा याद रखी जाएगी।
PM मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, बोले- देश के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद रहेगा
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। 14 फरवरी… एक ऐसी तारीख जो भारत कभी नहीं भूल सकता। सात साल पहले इसी दिन पुलवामा की धरती पर आतंक ने देश की आत्मा को झकझोर दिया था। आज जब पूरा देश उन शहीदों को याद कर रहा है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सत्ता और विपक्ष के नेताओं तक ने एक सुर में कहा- पुलवामा के वीर जवानों का बलिदान अमर है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

    पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शहीद CRPF जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि, 2019 में पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर नायकों को आज देश याद कर रहा है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि, शहीदों की निष्ठा, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति सेवा हमारी सामूहिक चेतना में हमेशा अंकित रहेगी। उनका अदम्य साहस हर भारतीय को ताकत और प्रेरणा देता है।

    Twitter Post

    उपराष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिक्रिया

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि, यह बलिदान भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है और आने वाली पीढ़ियों को देश सेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पुलवामा के अमर वीरों का बलिदान आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने दोहराया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर अडिग है।

    Twitter Post

    सत्ता और विपक्ष ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, उनका बलिदान भारतीय शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, पुलवामा के अमर जवानों का बलिदान आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प मजबूत करता है।

    Twitter Post

    विपक्ष की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी शहीदों को नमन किया और कहा कि उनका अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण कभी भुलाया नहीं जा सकता।

    Twitter Post

    एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि, भारतीय सैनिकों का त्याग और बलिदान देश की संप्रभुता की रक्षा की मिसाल है।

    Twitter Post

    14 फरवरी 2019 को क्या हुआ था?

    14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के काफिले को निशाना बनाकर आत्मघाती आतंकी हमला किया गया था।

    इस भयावह हमले में 40 से ज्यादा CRPF जवान शहीद हो गए थे। यह हमला भारत के इतिहास के सबसे घातक आतंकी हमलों में से एक माना जाता है, जिसने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया था।

    देश और दुनिया में हुआ था असर

    पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सीमा पार आतंकवाद को लेकर व्यापक चर्चा हुई। इस हमले ने भारत की आतंकवाद के खिलाफ नीति को और सख्त करने की दिशा तय की।

    ब्लैक डे के रूप में याद

    हर साल 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद जवानों की याद में देश भर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन को कई लोग ‘ब्लैक डे’ के रूप में भी याद करते हैं, ताकि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया न जा सके।

    यह भी पढ़ें: PMO @ Seva Teerth : प्रधानमंत्री कार्यालय का अब नया पता 'सेवा तीर्थ', यहीं बना है कैबिनेट सचिवालय

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts