PlayBreaking News

CG के जांजगीर-चांपा में हादसा :बारात में नाच रहे लोगों पर चढ़ा ट्रक, एक की रीढ़ की हड्डी टूटी... दूसरे का कुचला पैर

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शादी की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब डीजे पर नाच रही बारात में बेकाबू ट्रक घुस गया। हादसे में कई लोग घायल हुए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Follow on Google News
बारात में नाच रहे लोगों पर चढ़ा ट्रक, एक की रीढ़ की हड्डी टूटी... दूसरे का कुचला पैर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शादी की शहनाइयों और डीजे की धुनों के बीच जहां हर चेहरा मुस्कुरा रहा था, वहीं कुछ ही पलों में अफरा-तफरी मच गई। एक अनियंत्रित ट्रक बारात में घुस आया और खुशियों से भरा माहौल दर्द और दहशत में बदल गया। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    कहां और कैसे हुआ हादसा

    यह दर्दनाक हादसा जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के घिवरा गांव में हुआ। मंगलवार रात करीब 10 बजे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पेंड्रावन से आई बारात बिर्रा के भाटापारा में रथू देवांगन के घर पहुंची थी।

    घर के बाहर बारात के स्वागत की तैयारी चल रही थी और बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे, तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रेलर नियंत्रण खोते हुए सीधे भीड़ में घुस गया।

    एक व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी टूटी

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक इतनी तेजी से आया कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। टक्कर लगते ही कई लोग जमीन पर गिर पड़े। इस हादसे में एक व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी टूट गई, जबकि चार महिलाओं को गंभीर चोटें आईं।

    घायलों की स्थिति

    हादसे में घायल महिलाओं में भूरी बाई (65 वर्ष), राधिका देवांगन, रेधुका देवांगन (55 वर्ष) का इलाज बिर्रा में चल रहा है। वहीं उशा बाई देवांगन (53 वर्ष) की जांघ पर ट्रक का पहिया चढ़ गया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्हें तुरंत बिलासपुर रेफर किया गया है।

    हिरासत में ड्राइवर, झपकी आने से हुआ हादसा

    घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में चालक ने झपकी आने के कारण नियंत्रण खोने की बात कही है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

    ब्रेक फेल या लापरवाही?

    पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसा ब्रेक फेल होने से हुआ या चालक की लापरवाही इसकी वजह बनी। नशे की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts