PlayBreaking News

ये है दुनिया का सबसे महंगा चावल :1 किलो की कीमत उड़ा देगी होश, 5 किस्मों का मिलता है मिश्रण

इस चावल का उत्पादन बहुत सीमित है। कंपनी हर साल केवल 1000 बॉक्स ही तैयार करती है। यही वजह है कि इसकी मांग ज्यादा और उपलब्धता कम रहती है। 
Follow on Google News
1 किलो की कीमत उड़ा देगी होश, 5 किस्मों का मिलता है मिश्रण

भारतीय घरों में भोजन परिपूर्ण तब ही माना जाता हो जब थाली में चावल भी परोसे जाए। चूंकि जब घरों में मां अपने बच्चे को रोटी- सब्जी खिलाती है तो वह उसे खाता जरूर है कि लेकिन उसका पेट तभी अच्छे से भरता है जब वह दाल के साथ चावल भी खाएं। चावल न सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनाते हैं बल्कि इसे हम अलग-अलग तरीकों जैसे फ्राइ राईस, बिरयानी के रूप में भी खाते हैं। 

देश में जहां आम चावल 50 रुपये किलो  से शुरू होकर 300 तक मिल जाते हैं, तो वहीं जापान का Kinmemai Premium चावल दुनिया के सबसे महंगे चावलों में गिना जाता है। इसकी कीमत लगभग 8,000 से 10,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में मिला स्थान

साल 2016 में इस चावल का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। इसे आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे महंगे चावल का खिताब मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 840 ग्राम के एक बॉक्स की कीमत करीब 10,800 जापानी येन रही है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 6 से 7 हजार रुपये बैठती है। मौजूदा समय में अलग-अलग बाजारों में इसकी कीमत 12,500 से 15,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। यानी एक किलो चावल की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।

5 किस्मों से मिलाजुला है चावल

इस चावल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह किसी एक किस्म का नहीं होता, बल्कि पांच प्रीमियम चावल की किस्मों का मिश्रण होता है। इसमें जापान की अवॉर्ड जीत चुकी किस्में जैसे कोशीहिकारी और पिकामारू को शामिल किया जाता है। ये किस्में अपने बेहतरीन स्वाद, सुगंध और टेक्सचर के लिए जानी जाती हैं। इन प्रीमियम चावलों के बीज जापान के प्रसिद्ध कृषि क्षेत्रों से चुने जाते हैं, जिनमें गुन्मा, नागानो और निगाटा जैसे इलाके शामिल हैं।

Uploaded media

अलग स्वाद, टेक्चर भी खींचता है ध्यान-

पकने के बाद कुछ ऐसा दिखता है

  • चावल के दाने हल्की प्राकृतिक चमक लिए हुए नजर आते हैं।

  • दाने अलग-अलग और आकर्षक दिखाई देते हैं।

हल्का मीठा स्वाद

  • इसका स्वाद हल्का मीठा होता है।

  • इसमें नट्स जैसा फ्लेवर महसूस होता है, जो इसे सामान्य चावल से अलग बनाता है।

कैसा होता है टेक्सचर?

  • बेहद मुलायम और क्रीमी टेक्सचर।

  • मुंह में जाते ही आसानी से घुलने जैसा एहसास।

  • खाने के बाद लंबा और सुखद आफ्टरटेस्ट।

हर साल सिर्फ 1000 बॉक्स होते हैं तैयार 

दुनिया के सबसे महंगे चावलों में गिने जाने वाले Kinmemai Premium की खासियत सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीमित उत्पादन भी इसे बेहद खास बनाता है।

इस चावल का उत्पादन बहुत सीमित है। कंपनी हर साल केवल 1000 बॉक्स ही तैयार करती है। यही वजह है कि इसकी मांग ज्यादा और उपलब्धता कम रहती है। एक बॉक्स में 140-140 ग्राम के छोटे पैकेट होते हैं। यह पैकिंग इसे और भी एक्सक्लूसिव बनाती है और क्वालिटी को सुरक्षित रखने में मदद करती है।जापान में इस चावल को अक्सर लक्जरी गिफ्ट के तौर पर दिया जाता है। खास मौकों, कॉर्पोरेट गिफ्टिंग और प्रीमियम हैम्पर में इसकी खास जगह होती है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts