Hero Of Zimbabwe :कौन है जिम्बाब्वे का वो बॉलर जिसने ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाजों को भुला दी बैटिंग

T20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे 20 ओवर में 169 रन बनाए और एक चैंपियन टीम को यह आसान लक्ष्य हासिल नहीं करने दिया। जिम्बाब्वे की टीम 23 रन से विजयी रही। इस बड़ी जीत में टीम के बॉलर ब्लेसिंग मुजारबानी का अहम योगदान रहा, जिन्होंने चार विकेट लिए।
Follow on Google News
कौन है जिम्बाब्वे का वो बॉलर जिसने ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाजों को भुला दी बैटिंग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। T20 World Cup 2026 में शुक्रवार को एक इतिहास लिखा गया। जिम्बाब्वे ने स्टार खिलाड़ियों से सजी ऑस्ट्रेलिया को हराकर सबको हैरान कर दिया। यह सिर्फ एक जीत नहीं थी, बल्कि एक ऐसा संदेश था जिसने क्रिकेट जगत को बता दिया कि अब छोटे माने जाने वाले देशों को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है।

    कहर बनकर टूटे मुजारबानी

    इस ऐतिहासिक जीत के नायक बने 6 फुट 8 इंच लंबे तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी। उनकी तेज रफ्तार और उछाल भरी गेंदों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को टिकने का मौका ही नहीं दिया। मुजारबानी ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 4 विकेट झटकते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

    बड़े खिलाड़ी नहीं टिक पाए

    मुजारबानी की सटीक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एक-एक कर पवेलियन लौटते गए। उन्होंने जोश इंग्लिश, टिम डेविड, मैथ्यू रेनशॉ और एडम जम्पा जैसे खिलाड़ियों को आउट कर कंगारू टीम की कमर तोड़ दी। उनके इस प्रदर्शन ने मैच को एकतरफा बना दिया और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब दिलाया।

    IPL में RCB से जुड़े लेकिन बेंच पर बैठे रहे

    मुजारबानी IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट के रूप में लिया था। हालांकि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला और वो मैदान के बाहर ही बैठे रहे।

    T20 में 100 से ज्यादा विकेट

    दिसंबर 2017 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले मुजारबानी अब जिम्बाब्वे की गेंदबाजी की रीढ़ बन चुके हैं। उन्होंने अब तक 18 टेस्ट, 57 वनडे और 85 टी20 मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। टेस्ट में 67, वनडे में 70 और T20 में 100 विकेट लेकर उन्होंने साबित किया है कि उनका कद सिर्फ लंबाई में ही नहीं, प्रदर्शन में भी बड़ा है। आने वाले समय में न केवल जिम्बाब्वे बल्कि अन्य देशों के क्रिकेटप्रेमी भी मानते हैं कि मुजारबानी का भविष्य सुनहरा है।  

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts