Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Happy New Year :इस विधायक ने ऐसे मनाया नया साल, एक मंच पर आ गए पुजारी और इमाम

नए साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। हर कोई अपने पसंदीदा अंदाज में नए साल का स्वागत कर रहा है। भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद ने साल के पहले दिन मंदिर के पुजारियों और मस्जिद के इमामों को उपहार स्वरूप जैकेट वितरित किए। 
इस विधायक ने ऐसे मनाया नया साल, एक मंच पर आ गए पुजारी और इमाम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य विधानसभा क्षेत्र से विधायक आरिफ मसूद ने नए साल के पहले दिन गुरुवार को लिली टॉकीज स्थित नीलम पार्क में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मध्य विधानसभा क्षेत्र के मंदिरों के पुजारियों एवं मस्जिदों के इमाम मुअजि़्ज़नों (धर्मगुरूओं) को आमंत्रित कर उपहार स्वरूप नई जैकेट भेंट की गईं। इसके साथ ही मध्य विधानसभा की खुशहाली के लिए सामुहिक दुआ और प्रार्थना की।

    भोपाल ने भाईचारे की मिसाल कामय की

    इस अवसर पर विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि भोपाल में भाईचारे की एक मिसाल कायम की है। आज नफरत भरे माहौल में हमारे सब धर्मगुरूओं ने यहां इकट्ठा होकर मोहब्बत का पैगाम दिया है जिसकी आज देश में बहुत ही आवश्यकता है। मसूद ने कहा कि मेरी विधानसभा के धार्मिक स्थलों जिसमें मस्जिदों के इमाम, मुअजि़्जनों और मंदिरों के पुजारियों का भी विशेष ध्यान रखते हुए सर्दी के मौसम में पिछले कईं वर्षों से उनके लिए कार्य किए जा रहे हैं। उसी श्रंखला में नव वर्ष के अवसर पर भोपाल की गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए सबको एक साथ एक मंच पर आमंत्रित कर मोहब्बत को आम करो, नफरतों को ख़त्म करो नारे के साथ सभी समुदाय के धर्मगुरूओं को छोटा सा उपहार भेंट किया गया।

    त्योहारों पर सबका ध्यान

    विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि मैं अपनी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ क्षेत्र की जनता को त्योहारों के समय हमेशा याद रखते हैं चाहे दीपावली पर साड़ी, राखी पर बहनों को राखी सामग्री, रमज़ान एवं ईद पर भी इमाम मोजिम को उपहार देता हूं। मसूद ने इतनी बड़ी संख्या में मध्य विधानसभा क्षेत्र के सभी धर्मगुरूओं के एकत्रित होने पर उनका दिल से आभार व्यक्त किया।

    धर्मगुरुओं का विशेष ध्यान रखें हम सब

    विधायक मसूद ने कहा कि यह हमारे मंदिर, मस्जिद के धर्मगुरू जो अपना जीवन हमारे धार्मिक क्रियाकलापों के लिए समर्पित करते हैं जिनकी आर्थिक स्थति देयनीय है समाज के सभी लोगों को इन लोगों का त्यौहार पर भी विशेष ध्यान रखना चाहिए इनका भी हमारे समान परिवार होता है इसी को ध्यान में रखते हुए मैं रमजान माह में एवं दीपावली पर अपने विधानसभा क्षेत्र के मंदिर एवं मस्जिद के धर्मगुरूओं का भी ध्यान रखता हूं। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts