Maharashtra Political Crisis Update : एकनाथ शिंदे का पलड़ा भारी! 50 के पार जा सकती है शिवसेना विधायकों की संख्या

एकनाथ शिंदे का गुट आज और मजबूत हो सकता है। बताया जा रहा है कि कुछ और विधायक आज गुवाहाटी पहुंच रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इससे शिंदे के गुट में शामिल शिवसेना के विधायकों की संख्या 50 पार जा सकती है।
एकनाथ शिंदे का दावा
एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि उनके पास 40 शिवसेना विधायकों का समर्थन हैं और 50 से ज्यादा MLAs उनके साथ हैं। वहीं, गुवाहाटी में शिवसेना के बागी विधायक संजय शिरसाट ने इस मुद्दे पर कहा कि पूर्व में कई बार विधायकों ने उद्धव जी से कहा था कि कांग्रेस हो या एनसीपी, दोनों ही शिवसेना को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।शरद पवार ने बागियों को चेताया
महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट से एनसीपी मुखिया शरद पवार काफी नाराज हो गए हैं। उन्होंने बागी विधायकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि सभी बागियों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। ये भी पढ़ें- Maharashtra Political Crisis : उद्धव बोले- CM और शिवसेना अध्यक्ष समेत सब पद छोड़ने को तैयार हूं… हिंदुत्व और शिवसेना एक-दूसरे से अलग नहीं हैशिंदे ने महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष को लिखा पत्र
शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष को शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में अपनी नियुक्ति की पुन: पुष्टि और पार्टी के मुख्य सचेतक के रूप में भरतशेत गोगावाले की नियुक्ति के संबंध में पत्र लिखा है।











