Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शाम पहुंचेंगी जबलपुर, योग दिवस और दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार को अपने दो दिवसीय प्रवास पर जबलपुर पहुंचेंगी। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शाम पहुंचेंगी जबलपुर, योग दिवस और दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

जबलपुर। राष्ट्रपति शनिवार शाम भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगी। प्रवास के दौरान वे योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके साथ ही रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगी।

डुमना एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार शाम 6.10 बजे पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयरपोर्ट से भारतीय वायुसेना के विशेष विमान द्वारा डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगी। एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल उनका स्वागत करेंगे। इस दौरान डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शनिवार रात जबलपुर पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें: iPhone Air 2 पर काम तेज, कैमरा और बैटरी में बड़े बदलाव की तैयारी; अगले साल हो सकता है लॉन्च

सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। करीब 3000 से अधिक जवानों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है। डुमना एयरपोर्ट से सर्किट हाउस, गैरिसन ग्राउंड और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय तक पूरे रूट पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। राष्ट्रपति शनिवार रात सर्किट हाउस क्रमांक-1 में विश्राम करेंगी।

योग दिवस कार्यक्रम में रहेंगी मुख्य अतिथि

रविवार 21 जून को राष्ट्रपति सुबह सर्किट हाउस से गैरिसन ग्राउंड के लिए रवाना होंगी। सुबह 7.30 बजे से आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा और योग के महत्व का संदेश दिया जाएगा। योग दिवस के आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: लौदाबाजार में ACB-EOW की बड़ी रेड: शराब कारोबारी के घर छापा, कई अहम दस्तावेज जब्त

दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को करेंगी सम्मानित

योग दिवस कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। यहां वे विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर  अलग-अलग संकायों के विद्यार्थियों को उपाधियां और स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। हालांकि समारोह को लेकर कुछ शोधार्थियों और स्वर्ण पदकधारियों द्वारा मंच पर सम्मान नहीं मिलने को लेकर विरोध भी दर्ज कराया गया है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts