PlayBreaking News

घर लौटे प्रेम चोपड़ा :अस्पताल से डिस्चार्ज हुए दिग्गज अभिनेता, सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

बॉलीवुड के दिग्गज खलनायक प्रेम चोपड़ा को सांस और उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब 90 वर्षीय अभिनेता पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
Follow on Google News
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए दिग्गज अभिनेता, सांस लेने में हो रही थी दिक्कत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और खलनायक प्रेम चोपड़ा को लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 90 वर्षीय अभिनेता को सीने में जकड़न और उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण 8 नवंबर को भर्ती कराया गया था। उनके दामाद और अभिनेता विकास भल्ला ने पुष्टि की है कि, अब प्रेम चोपड़ा पूरी तरह स्वस्थ हैं और घर लौट आए हैं।

    सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

    प्रेम चोपड़ा को सांस लेने में कठिनाई और फेफड़ों में वायरल संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें एहतियात के तौर पर भर्ती किया और उनकी स्थिति कभी गंभीर नहीं रही। लीलावती अस्पताल की मेडिकल टीम ने उन्हें निगरानी में रखा और उनका उपचार किया।

    दामाद विकास भल्ला ने कहा कि, वो अब घर वापस आ गए हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं। डॉक्टरों की सलाह और मेडिकल टीम की देखरेख के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ।

    छह दशकों से लंबा करियर

    90 वर्षीय प्रेम चोपड़ा का करियर छह दशकों से भी लंबा है। 23 सितंबर 2025 को उन्होंने 90वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने 380 से अधिक फिल्मों में काम किया और हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय खलनायकों में अपनी पहचान बनाई। हालांकि, उनकी शुरुआत पॉजिटिव किरदारों से हुई, लेकिन उन्हें असली पहचान नेगेटिव रोल्स से मिली।

    उनकी कुछ प्रसिद्ध फिल्में-

    • उपकार (1967)
    • दो रास्ते (1969)
    • बॉबी (1973)

    ‘बॉबी’ में उनका डायलॉग ‘प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा’ आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार डायलॉग्स में गिना जाता है।

    ब्लॉकबस्टर और यादगार भूमिकाएं

    प्रेम चोपड़ा ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया, जैसे- क्रांति (1981), दोस्ताना (1980) और दो अनजाने (1976)। राजेश खन्ना के साथ उन्होंने 15 से अधिक फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड के टॉप विलेन की लिस्ट में शामिल हुए।

    हालांकि उनकी उम्र अब 90 साल है, फिर भी उन्होंने ‘कोई मिल गया’ (2003), ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ (2009) और ‘एनिमल’ (2023) जैसी फिल्मों में काम करके अपने अभिनय के प्रति प्यार दिखाया।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts