UPPSC Protest : प्रयागराज में प्रोटेस्ट कर रहे अभ्यर्थियों पर प्रशासन का एक्शन, लोक सेवा आयोग के सामने से छात्रों को घसीटकर ले गई पुलिस

Follow on Google News
UPPSC Protest : प्रयागराज में प्रोटेस्ट कर रहे अभ्यर्थियों पर प्रशासन का एक्शन, लोक सेवा आयोग के सामने से छात्रों को घसीटकर ले गई पुलिस
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लोक सेवा आयोग कार्यालय (UPPSC) के सामने गुरुवार को तीसरे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच सुबह 8:00 बजे अचानक पुलिस फोर्स पहुंची और कुछ छात्रों को घसीट कर ले गई। इस खींचतान में धरने पर बैठी कई छात्राएं चोटिल भी हो गईं, कई पुलिसकर्मी बिना वर्दी के थे।

अभ्यर्थियों को जबरन उठा ले गई पुलिस

पुलिस ने गुरुवार सुबह धरना प्रदर्शन कर रहे कुछ अभ्यर्थियों को जबरन उठा लिया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। छात्राओं का कहना है कि, पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि, सिविल ड्रेस में आए पुलिसकर्मी प्रदर्शन करने वाले कुछ छात्रों को जबरन घसीटते हुए ले गए हैं। इससे पहले बुधवार शाम को भी पुलिस ने 11 छात्रों को हिरासत में लिया था। देखें वीडियो...

क्यों प्रदर्शन कर रहे छात्र

आयोग ने PCS की प्री परीक्षा 7 और 8 दिसंबर, जबकि RO/ARO की परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को रखी है। दोनों परीक्षाएं दो दिन में होगी। आयोग ने पहली बार नॉर्मलाइजेशन यानी नॉर्मलाइज्ड स्कोर की प्रक्रिया लागू की है। छात्र इसी का विरोध कर रहे हैं। उनकी मांग है कि परीक्षा एक ही दिन कराई जाए। नॉर्मलाइजेशन (मानकीकरण) की प्रक्रिया निरस्त की जाए।

क्या है विवाद

दरअसल, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्रीलिम्स 2024 और आरओ/एआरओ प्रीलिम्स 2023 परीक्षाओं को दो दिनों में, दो शिफ्ट में आयोजित करने का फैसला लिया है। अभ्यर्थी इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। प्रतियोगी छात्रों की मांग है कि, यूपी पीसीएस 2024 और आरओ एआरओ 2023 की प्रारंभिक परीक्षाओं को पहले की तरह एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में कराया जाए। उनका कहना है कि 2 दिन परीक्षा कराए जाने पर होने वाले नॉर्मलाइजेशन से उनका नुकसान होगा। इस फैसले के खिलाफ 11 नवंबर को फिर से दिल्ली से लेकर यूपी तक अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए। वे 'वन डे वन एग्जाम' की मांग के साथ प्रोटेस्ट कर रहे हैं। छात्राओं की मांग है कि, यूपीपीएससी की परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन सिस्टम खत्म कर दिया जाए। उनके मुताबिक, लोक सेवा आयोग के नॉर्मलाइजेशन सिस्टम का तरीका निष्पक्ष नहीं है। ये भी पढ़ें- दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल : गंभीर श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण… स्मॉग की चादर, जहांगीरपुरी में AQI 567 दर्ज
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts