People's Update
Tuesday, March 3, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, March 3, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    छात्रों की लड़ाई रोकने पहुंचे तो धक्का देकर गिराया, देखें VIRAL VIDEO
    मध्य प्रदेश
    इंदौर

    PM मोदी ने प्रवासी भारतीयों से कहा- आप कहीं भी रहेंगे… भारत आपके साथ रहेगा, इंदौर को बताया स्वाद की राजधानी

    Publish Date: 9 Jan 2023, 1:37 PM (IST)Reading Time: 7 Minute Read
    Follow on Google News
    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में रविवार से प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आगाज हो चुका है। इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। खराब मौसम की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्धारित समय से देरी से इंदौर पहुंचे। पीएम मोदी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, भारत में स्किल कैपिटल बनने का सामर्थ्य है, यह दुनिया के विकास का इंजन बन सकता है।

     पीएम मोदी का संबोधन

    • करीब चार साल बाद प्रवासी भारतीय सम्मेलन अपने मूल स्वरूप में हो रहा है। अपनों से सामने की बात और मुलाकात का अलग ही महत्व होता है।
    • पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने जाने की अपील की।
    • लोग कहते है की इंदौर एक शहर है, लेकिन मैं कहता हूं की इंदौर एक दौर है।
    • इंदौर समय से आगे चलता है, लेकिन विरासत को समेटे रहता है।
    • इंदौर देश ही नहीं पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां की साबूदाने की खिचड़ी, कचौड़ी, समोसे, शिकंजी...जिसने भी इसे देखा उसके मुंह का पानी नहीं उतरा।
    • 56 दुकान तो प्रसिद्ध है ही, सराफा भी महत्वपूर्ण है।
    • लोग इंदौर को स्वच्छता के साथ ही स्वाद की राजधानी भी कहते हैं।
    • हमारे लिए पूरा संसार ही स्वदेश है।
    • इसी वैचारिक बुनियाद पर हमारे पूर्वजों ने भारत को सांस्कृतिक विस्तार दिया।
    • हम दुनिया के अलग-अलग कोनों में गए। असीम समन्दरों के पार गए।
    • हमने सदियों पहले वैश्विक व्यापार की बुनियाद खड़ी की थी। हम विदेश गए। अलग-अलग देशों अलग-अलग सभ्यताओं के बीच वैश्विक व्यापार से कैसे समृद्धि के रास्ते खोल सकते हैं? भारत ने और भारतीयों ने करके दिखाया।
    • सभी प्रवासी भारतीय विदेशों में हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं।
    • योगा, मेक इन इंडिया, हैंडिक्राफ़्ट, मिलेट्स के आप ब्रांड एम्बेसेडर हैं।
    • हमारे युवाओं के पास स्किल भी है, वैल्यूस भी हैं। काम करने के लिए जरूरी जज्बा और ईमानदारी भी है।
    • भारत में स्किल कैपिटल बनने का सामर्थ्य है, यह दुनिया के विकास का इंजन बन सकता है।
    • दुनिया के 40 परसेंट डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में होते हैं। भारत का बढ़ता सामर्थ्य भारत से जुड़े हर व्यक्ति का सीना चौड़ा कर देता है।
    • युवाओं में जितनी जिज्ञासा बढ़ेगी, उतना पर्यटन बढ़ेगा। आज़ादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों में जुड़ सकते हैं।
    • भारतीय प्रवासियों ने कई देशों के निर्माण में योगदान दिया है। भारत से कोई व्यक्ति जब विदेश जाता है तो वहां एक भी भारतीय मिलता है तो उसे लगता है कि पूरा भारत मिल गया है।
    • प्रवासियों से मोदी ने कहा- आप कहीं भी रहेंगे, भारत आपके साथ रहेगा।

    जी-20 समूह: दुनिया को भारत के बारे में बताने का अवसर

    इस साल भारत दुनिया के जी-20 समूह की अध्यक्षता भी कर रहा है। भारत इस जिम्मेदारी को एक बड़े अवसर के रूप में देख रहा है। हमारे लिए यह दुनिया को भारत के बारे में बताने का अवसर है कि, ये दुनिया के लिए भारत के अनुभवों से सीखने का अवसर है। हमें जी-20 केवल एक डिप्लोमेटिक इवेंट नहीं, बल्कि जनभागीदारी का आयोजन बनाना है।

    सीएम शिवराज का संबोधन

    • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आजादी के अमृत काल में मुझे ऐसा लग रहा है कि मध्यप्रदेश में अमृत वर्षा हो रही है। इंदौर ने अपने दिल के दरवाजे भी खोले हैं और अपने घरों के दरवाजे भी खोले हैं।
    • इंदौर में प्रवासी भाई बहनों के लिए अद्भुत उत्साह रहा। इंदौर के ग्लोबल गार्डन में 66 देशों के लोगों ने पौधे लगाए हैं।
    • प्रधानमंत्री के आवाहन पर इंदौर ने ऐसी झाड़ू लगाई की स्वच्छता का सिक्सर मार दिया। मध्य प्रदेश ने पीएम के आवाहन पर हर कार्य किया। आत्मनिर्भर भारत के लिए हम रोड मैप बना चुके हैं।
    • आज सिर्फ़ पीएम मोदी ही दुनिया को शांति के लिए कह सकते हैं। वह पूरी दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देते हैं।
    • भारत माता अंगड़ाई लेकर जाग रही हैं और विश्व गुरु के पाथ पर अग्रसर हो रही हैं।
    • सीएम ने कहा- भारत में दो नरेन्द्र हुए हैं... 100 साल पहले एक नरेंद्र स्वामी विवेकानंद जी थे जिन्होंने भारत को विश्व गुरु बताया था। आज दूसरे नरेंद्र के नेतृत्व में ये कार्य हो रहा है।
    • जिस हॉल में प्रोग्राम हो रहा है, उसमें एंट्री रोके जाने पर CM ने कहा कि हॉल छोटा पड़ गया, लेकिन दिल छोटा नहीं है।

    सूरीनाम के राष्ट्रपति ने हिंदी में शुरू किया संबोधन

    सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने अपने संबोधन की शुरुआत हिंदी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम कर की। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री आपको हृदय से मेरा नमस्कार और प्रणाम। उन्होंने कहा कि हम अपने देश में हिंदी भाषा, कल्चर, आयुर्वेद पर ऐसे कई ट्रेनिंग सेंटर बनाने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, माँ और मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर होती है। यह सम्मेलन हम दोनों देशों के आपसी सहयोग को बढ़ाने में मददगार साबित होगा। सूरीनाम की जनता की ओर से मैं मध्यप्रदेश और भारत सरकार का आभार प्रकट करता हूं।

    गुयाना के राष्ट्रपति ने भारत का जताया आभार

    गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली ने कोरोना काल में वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए भारत का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को भी सराहा। उन्होंने कहा कि इसके बिना कोई भी आगे नहीं बढ़ सकता। महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि इंडिया का फ्रीडम स्ट्रगल भी दूसरे देशों के लिए इंस्पायरिंग है। भारत डेवलपमेंट और तकनीक समेत कई क्षेत्रों में वर्ल्ड पॉवर है। गयाना के राष्ट्रपति ने कहा- राष्ट्रपति बनने के पहले मैंने भारत में पढ़ाई की और भारत में रहा। भारत प्रतिभाओं को निखारने में दुनिया में पहले नंबर पर है। हम प्रवासियों के लिए भारत के चलाए जा रहे कार्यक्रमों से काफी कुछ सीख रहे हैं। [caption id="attachment_55981" align="aligncenter" width="600"] PM का एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्वागत किया।[/caption] एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री तुलसी सिलावट, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने PM मोदी का स्वागत किया। दुनियाभर में हमारे युवाओं ने मनवाया लोहा इंदौर में रविवार को शुरू हुए प्रवासी भारतीय सम्मेलन के पहले दिन मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने स्वच्छता, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया आदि तमाम क्षेत्रों में पूरी दुनिया में अपनी जगह बनाई है। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हम रोज कदम बढ़ा रहे हैं। उन्होंने युवाओं को गूगल, मास्टर कार्ड, एबोड, माइक्रोसॉफ्ट जैसी टेक कंपनियों का संचालन करने वाले सुंदर पिचाई, इंदिरा नूई जैसे सीईओ का उदाहरण देते हुए कहा कि वे इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ें, क्योंकि भारतीय युवाओं ने तकनीक के क्षेत्र में पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है।

    ऑस्ट्रेलिया की सांसद ने इंदौर के खाने की तारीफ की

    आस्ट्रेलिया की सांसद जेनिटा मेस्कानरेन्हास ने इंदौर के खान-पान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत इंडस्ट्री और टेक्नोलॉजी दोनों क्षेत्रों में लगातार तरक्की कर रहा है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में संवेदनशीलता के साथ काम करने की जरूरत बताई। ये भी पढ़ें- प्रवासी भारतीयों के साथ CM की वन-टु-वन, कहा- कोई इनोवेटिव आयडिया है तो MP आएं, सरकार हर संभव मदद करेगी ये भी पढ़ें- इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन: प्रदेश के प्रोडक्ट्स की ब्रांडिंग एग्जीबिशन में हैं ये लक्जरी कारें

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    छात्रों की लड़ाई रोकने पहुंचे तो धक्का देकर गिराया, देखें VIRAL VIDEO

    ग्वालियर में ट्रैफिक ASI को सड़क पर पटका :छात्रों की लड़ाई रोकने पहुंचे तो धक्का देकर गिराया, देखें VIRAL VIDEO

    आज ही डाइट में जोड़ें ये 5 चीजें

    बदलते मौसम में कमजोर पड़ रही इम्यूनिटी?आज ही डाइट में जोड़ें ये 5 चीजें

    ड्यू डेट का इंतजार करें या पहले कर दें पेमेंट, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

    क्रेडिट कार्ड बिल कब भरें?ड्यू डेट का इंतजार करें या पहले कर दें पेमेंट, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

    ईरान के नए रक्षा मंत्री भी मारे गए, एक दिन पहले ही संभाला था पद

    US Israel Iran conflict :ईरान के नए रक्षा मंत्री भी मारे गए, एक दिन पहले ही संभाला था पद

    ‘मोर माटी, मोर मान’ की गूंज: नवा रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया महाकुंभ

    ‘मोर माटी, मोर मान’ की गूंज: नवा रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया महाकुंभ

    मार्क्रम vs सैंटनर, कल ईडन गार्डन्स में रणनीति और फॉर्म की टक्कर

    T20 World Cup Semifinal :मार्क्रम vs सैंटनर, कल ईडन गार्डन्स में रणनीति और फॉर्म की टक्कर

     इस तारीख को ट्रैविस की दुल्हन बनेंगी टेलर स्विफ्ट

    13 नंबर बना लकी! इस तारीख को ट्रैविस की दुल्हन बनेंगी टेलर स्विफ्ट

    ईरान की तबाही से पाकिस्तान डर में, इन दो देशों की नजदीकियां कर रहीं परेशान!

    Defence Minister Khawaja Asif : ईरान की तबाही से पाकिस्तान डर में, इन दो देशों की नजदीकियां कर रहीं परेशान!

    रायपुर में बम धमकी से मचा हड़कंप, पासपोर्ट कार्यालय को 12 धमाकों की ई-मेल चेतावनी

    Bomb Threat:रायपुर में बम धमकी से मचा हड़कंप, पासपोर्ट कार्यालय को 12 धमाकों की ई-मेल चेतावनी

    कौन हैं छत्तीसगढ़ की लक्ष्मी वर्मा जिन्होंने तय किया पार्षद से राज्यसभा की प्रत्याशी तक का सफर

    CG News :कौन हैं छत्तीसगढ़ की लक्ष्मी वर्मा जिन्होंने तय किया पार्षद से राज्यसभा की प्रत्याशी तक का सफर

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....