PlayBreaking News

US Israel Iran conflict :ईरान के नए रक्षा मंत्री भी मारे गए, एक दिन पहले ही संभाला था पद

इजरायल ने ईरान के रक्षा मंत्री के मारे जाने का दावा किया है। इजरायल ने कहा कि उन्होंने ईरान के नए रक्षा मंत्री को मार गिराया है, जिन्होंने 48 घंटे पहले ही पदभार संभाला था।
Follow on Google News
ईरान के नए रक्षा मंत्री भी मारे गए, एक दिन पहले ही संभाला था पद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंटरनेशनल डेस्क। मिडिल-ईस्ट में जारी भीषण संघर्ष के बीच ईरान को एक और बड़ा झटका लगा है। इजरायली मीडिया के दावों के मुताबिक, ईरान के नवनियुक्त रक्षा मंत्री सैयद माजिद अब अल-रेज़ा एक हमले में मारे गए हैं। उन्होंने महज 48 घंटे पहले रक्षा मंत्री का पद संभाला था और अब उनकी मौत की खबर ने तेहरान की सत्ता संरचना को हिला दिया है। 28 फरवरी से शुरू हुए इजरायल और अमेरिका के हमले चौथे दिन भी जारी हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है।

    लगातार हमलों से शीर्ष नेतृत्व को नुकसान

    इससे पहले हुए हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए। इसके अलावा सेना प्रमुख अब्दुल रहीम मौसवी और तत्कालीन रक्षा मंत्री जनरल अजीज नासिरजादेह की भी मौत की खबरें आई थीं। नासिरजादेह की मौत के बाद सैयद माजिद अब अल-रेज़ा को रक्षा मंत्रालय की कमान सौंपी गई थी। लेकिन उनका कार्यकाल बेहद छोटा साबित हुआ। लगातार हो रहे इन हमलों ने ईरान की शीर्ष सैन्य और राजनीतिक संरचना को गंभीर नुकसान पहुंचाया है।

    सैन्य प्रशासन के विशेषज्ञ थे सैयद माजिद

    सैयद माजिद अब अल-रेज़ा को ईरान के प्रभावशाली सैन्य अधिकारियों में गिना जाता था। वह ब्रिगेडियर जनरल के पद पर रहते हुए सैन्य प्रशासन और लॉजिस्टिक्स के विशेषज्ञ माने जाते थे। वह सशस्त्र बल सामाजिक सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष भी रह चुके थे, जो सेना के आर्थिक हितों और सैनिक परिवारों की सुरक्षा से जुड़ा अहम संस्थान है। उनकी प्रशासनिक पकड़ और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें रक्षा मंत्री बनाया गया था।

    Featured News

    नेतृत्व का संकट

    ईरान पहले से ही राजनीतिक और सैन्य अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है। शीर्ष नेतृत्व के लगातार खत्म होने से सत्ता में शून्य की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे समय में सैयद माजिद को एक भरोसेमंद और संतुलित चेहरा माना जा रहा था, जो सेना के भीतर अनुशासन और निष्ठा बनाए रख सकते थे। उनकी कथित मौत से ईरान को रणनीतिक और मनोवैज्ञानिक दोनों स्तरों पर बड़ा झटका लगा है। हालांकि, ईरान सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    लेबनान में हिज्बुल्लाह पर कार्रवाई तेज

    इस बीच इजरायल ने हमलों का दायरा केवल ईरान तक सीमित नहीं रखा है। दक्षिणी लेबनान में सक्रिय हिज्बुल्लाह के खिलाफ भी इजरायल डिफेंस फोर्स ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। इजरायली वायुसेना ने लेबनान से दागे गए दो ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। बेरूत के दहियाह इलाके में नागरिकों को घर खाली करने की चेतावनी दी गई है। इजरायल का कहना है कि वह हिज्बुल्लाह के रडार और कंट्रोल ठिकानों को पूरी तरह नष्ट करना चाहता है, जबकि हिज्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल के रमत डेविड एयरबेस पर जवाबी हमला करने का दावा किया है। क्षेत्र में हालात लगातार विस्फोटक बने हुए हैं। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts