People's Update
Saturday, April 18, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Saturday, April 18, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    'सत्ता में बने रहने के लिए साजिश की गई', महिला आरक्षण बिल पर बोलीं प्रियंका गांधी
    कल लोकतंत्र की बड़ी जीत हुई, सरकार की साजिश नाकाम हुई: प्रियंका गांधी
    समाज में डर फैलाकर सत्ता में है सरकार: डिंपल यादव
    दोपहर 12 बजे कांग्रेस की स्पेशल ब्रीफिंग, प्रियंका गांधी करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
    तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात
    उत्तर प्रदेश: 25–27 अप्रैल को 74 जिलों में होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा
    हैदराबाद: तेलंगाना बीजेपी चीफ रामचंद्र राव को उनके घर में किया गया नज़रबंद
    यूपी: UPESSC सहायक आचार्य पुनर्परीक्षा 48 केंद्रों पर शुरू, कंट्रोल रूम से हो रही निगरानी
    इस्लामाबाद में सोमवार को हो सकती है अमेरिका-ईरान अगली वार्ता
    उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा के लिए हाईटेक निगरानी, प्रशासन ने पूरी की तैयारी
    चार धाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले दिन 2713 श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
    दिल्ली में आंधी-बारिश से उड़ानों पर असर, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
    पुणे एयरपोर्ट पर इंडियन एयरफोर्स के फाइटर एयरक्राफ्ट की हार्ड लैंडिंग
    मध्य प्रदेश
    इंदौर

    प्रवासी भारतीयों के साथ CM की वन-टु-वन, कहा- कोई इनोवेटिव आयडिया है तो MP आएं, सरकार हर संभव मदद करेगी

    Publish Date: 8 Jan 2023, 4:59 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    इंदौर। देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर आज करीब 70 से अधिक देशों से आए प्रवासी भारतीयों के स्वागत का गवाह बना। चाक-चौबंद बंदोस्त के बीच सुबह 8 बजे से ही अतिथियों का आगमन शुरू हो चुका था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तय समय पर पहुंचे और अतिथियों का स्वागत किया। रात की जगमगाती लाइटिंग और सराफा व छप्पन दुकान की छटा प्रवासी भूले नहीं थे कि सुबह रंगोलियों और आत्मीय स्वागत से वे मुग्ध हो गए। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में ऑस्ट्रेलिया की सांसद जेनिटा मेस्कानरेन्हास ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस मौके पर बोलते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का दिल है और आप हमारे दिल के टुकड़े। हमारे प्रधानमंत्री मोदी पूरी दुनिया काे अपना परिवार मानते हैं। आजादी के अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए प्रवासी भरोसेमंद भागीदार हैं। हमारे प्रवासी भारतीयों ने कड़ी मेहनत और गतिशीलता के साथ ही अपने व्यवहार से पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से कहा कि यदि आपके पास कोई इनोवेटिव आयडिया है तो मध्यप्रदेश आएं। सरकार आपका हर संभव सहयोग करेगी।

    करीब दो घंटे तक प्रवासियों से वन-टु-वन

    इस बार के प्रवासी भारतीय सम्मेलन में युवाओं और इनोवेशन पर विशेष फोकस रहा। मुख्यमंत्री ने विदेशों से आए प्रवासी भारतीयों के डेलिगेट्स से मुलाकात कर उनके आयडिया भी सुने। तकरीबन 2 घंटे तक सीएम ने वन-टु-वन 16 से अधिक प्रवासी भारतीयों से बात की, जिन्होंने विदेशों में खुद को स्थापित किया है और अब भारत के साथ ही मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था में योगदान देना चाहते हैं। सीएम ने कुछ आयडिया पर विचार करते हुए आगे बढ़ने की भी बात कही है।

    सिर्फ इंदौर में ही 1,500 से ज्यादा स्टार्टअप्स

    मुख्यमंत्री ने कहा- मप्र 19.76 प्रतिशत की विकास दर के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यूथ पॉलिसी का जिक्र करते हुए कहा कि हम शिक्षा के साथ आंत्रप्रेन्योरशिप के विकास के लिए ग्लोबल स्किल पार्क कर रहे हैं। सिर्फ इंदौर में ही 1,500 से अधिक स्टार्टअप शुरू हो चुके हैं। मुख्यमंत्री के साथ ही शुभारंभ के मौके पर विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया।

    दुनियाभर में हमारे युवाओं ने मनवाया लोहा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने स्वच्छता, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया आदि तमाम क्षेत्रों में पूरी दुनिया में अपनी जगह बनाई है। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हम रोज कदम बढ़ा रहे हैं। उन्होंने युवाओं को गूगल, मास्टर कार्ड, एबोड, माइक्रोसॉफ्ट जैसी टेक कंपनियों का संचालन करने वाले सुंदर पिचाई, इंदिरा नूई जैसे सीईअो का उदाहरण देते हुए कहा कि वे इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ें, क्योंकि भारतीय युवाओं ने तकनीक के क्षेत्र में पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है।

    जयशंकर बोले- हमारा पासपोर्ट नहीं, खून का रिश्ता

    केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वाक्य को कोट किया- "हमारा तो खून का रिश्ता है - पासपोर्ट का नहीं"। यह सुनकर हॉल में खूब तालियां बजीं। उन्होंने कहा कि हम हर 2 साल में एक परिवार की तरह मिलते हैं। जयशंकर ने कहा कि आजादी के अमृत काल में हम 2047 तक के रोड मैप पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा- दुनिया में सबसे अधिक प्रवासी भारत के हैं। काेरोना के कठिन समय में हमने वैक्सीन मैत्री और वंदे भारत मिशन से पूरे विश्व में सद्भावना का विस्तार किया। उन्होंने विदेश मंत्रालय द्वारा प्रवासी भारतीयों को दी जा रही सुविधाओं और उनसे संबंधित कार्यों की प्रक्रियाओं के सरलीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।

    ऑस्ट्रेलिया की सांसद ने इंदौर के खाने की तारीफ की

    आस्ट्रेलिया की सांसद जेनिटा मेस्कानरेन्हास ने इंदौर के खान-पान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत इंडस्ट्री और टेक्नोलॉजी दोनों क्षेत्रों में लगातार तरक्की कर रहा है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में संवेदनशीलता के साथ काम करने की जरूरत बताई।

    प्रवासियों के दिल में बसता है भारत : ठाकुर

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि युवा प्रवासी भारतीय अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत से आगे बढ़ रहे हैं। भले ही वे मीलों दूर हैं, लेकिन भारत उनके दिल में बसता है। उन्होंने युवाओं को इनोवेशन करने के साथ ही इन्हें भारत में लाने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीयों के साथ पौध रोपण भी किया। उन्होंने इंदौर आए मेहमानों से इंदौर के सराफा, छप्पन दुकान घूमने और श्री महाकाल महालोक और ओंकारेश्वर के दर्शन करने का अनुरोध किया। इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन: प्रदेश के प्रोडक्ट्स की ब्रांडिंग एग्जीबिशन में हैं ये लक्जरी कारें

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Author1 1
    By Author1 1

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    आ गई इस्लामाबाद में बातचीत की तारीख, क्या इस बार थमेगा मिडिल ईस्ट का संकट?

    अमेरिका-ईरान वार्ता की नई कोशिश :आ गई इस्लामाबाद में बातचीत की तारीख, क्या इस बार थमेगा मिडिल ईस्ट का संकट?

    सड़क से ठेला हटाने के नाम पर गरीब की दुकान उजाड़ी ,"हफ्ता वसूली"के आरोप से मचा बवाल

    पीली गैंग की काली करतूत!सड़क से ठेला हटाने के नाम पर गरीब की दुकान उजाड़ी ,"हफ्ता वसूली"के आरोप से मचा बवाल

    प्रदेश में गर्मी का कहर... कई शहरों में पारा 42°C के पार, 16 जिलों में लू का अलर्ट

    MP Weather Update :प्रदेश में गर्मी का कहर... कई शहरों में पारा 42°C के पार, 16 जिलों में लू का अलर्ट

    हादसे में 21वीं की मौत, MP के मजदूर ने तोड़ा दम; FIR पर उठे सवाल

    वेदांता प्लांट ब्लास्ट :हादसे में 21वीं की मौत, MP के मजदूर ने तोड़ा दम; FIR पर उठे सवाल

    पुणे एयरपोर्ट पर इंडियन एयरफोर्स के विमान की हार्ड लैंडिंग, 8 घंटे बंद रहा रनवे

    लैंडिंग गियर फेल, 91 उड़ानें रद्द!पुणे एयरपोर्ट पर इंडियन एयरफोर्स के विमान की हार्ड लैंडिंग, 8 घंटे बंद रहा रनवे

    ऐन मौके पर प्रशासन की दबिश, नाबालिग की शादी रुकवाई

    मंडप सजा, शहनाई गूंजी... ऐन मौके पर प्रशासन की दबिश, नाबालिग की शादी रुकवाई

    शादी-ब्याह के लिए 10% अतिरिक्त सिलिंडर देने के निर्देश

    अक्षय तृतीया से पहले गैस संकट पर प्रशासन अलर्ट: शादी-ब्याह के लिए 10% अतिरिक्त सिलिंडर देने के निर्देश

    ट्रंप पर भड़का ईरान, बोला- यूरेनियम नहीं देंगे, होर्मुज पर सिर्फ हमारा कंट्रोल

    1 घंटे में 7 झूठ!ट्रंप पर भड़का ईरान, बोला- यूरेनियम नहीं देंगे, होर्मुज पर सिर्फ हमारा कंट्रोल

    92% के बाद भी क्यों हार गई वैशाली? मां की उम्मीद और अंदर से बिखरती बेटी की आखिरी आवाज ने रुलाया

    मुझे जीने की इच्छा नहीं…92% के बाद भी क्यों हार गई वैशाली? मां की उम्मीद और अंदर से बिखरती बेटी की आखिरी आवाज ने रुलाया

    रूसी तेल पर फिर मिली राहत, कीमतों को काबू में रखने की कोशिश

    ईरान युद्ध के बीच अमेरिका का यू-टर्न :रूसी तेल पर फिर मिली राहत, कीमतों को काबू में रखने की कोशिश

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....