370 बिरयानी विवाद पर प्रणीत ने मांगी माफी...कहा- मुझे उसी वक्त उसे रोकना चाहिए था, दोबारा मौका देने की बात कही

विवाद के बीच प्रणित मोरे के शो का एक और पुराना वीडियो वायरल हुआ। इसमें MBBS छात्रा सेजल पवार ने मेडिकल कॉलेज में डोनेट की गई पुरुष शवों के प्राइवेट पार्ट्स का मजाक उड़ाने संबंधी टिप्पणी की थी।
कहा- मुझे उसी वक्त उसे रोकना चाहिए था, दोबारा मौका देने की बात कही

एंटरटेनमेंट डेस्क। स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने चर्चित ‘370 रुपए की बिरयानी’ विवाद पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। शनिवार को जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से इस मुद्दे पर अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होने की वजह से ऐसा नहीं कर पाए।

प्रणित ने स्वीकार किया कि विवादित वीडियो के बाद उन्हें लोगों के गुस्से और आलोचना का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कई लोग उनसे नाराज हैं और वे मानते हैं कि उनकी गलती के लिए यह प्रतिक्रिया स्वाभाविक है।

प्रणित बोले- मुझे उसी समय हस्तक्षेप करना चाहिए था

वीडियो में प्रणित ने माना कि शो के दौरान एक दर्शक ने कई आपत्तिजनक बातें कही थीं। उस समय वहां मौजूद लोग हंस रहे थे और वे भी माहौल में बह गए। उन्होंने कहा कि उन्हें उसी वक्त उस व्यक्ति को रोक देना चाहिए था या उसकी बातों का विरोध करना चाहिए था।

प्रणित के मुताबिक, ऐसा न करके उन्होंने उस व्यक्ति को मंच और महत्व दे दिया, जिससे विवाद और बढ़ गया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी वजह से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वे इसके लिए दिल से माफी मांगते हैं।

यह भी पढ़ें: Ikka OTT Release Date : 29 साल बाद फिर साथ आए सनी देओल-अक्षय खन्ना, जानें नेटफ्लिक्स पर कब आएगी 'इक्का'

लोगों से एक और मौका देने की अपील की

कॉमेडियन ने बताया कि मामले में जो भी कानूनी प्रक्रिया चल रही है, उसमें वे पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि उन्हें अपनी गलती सुधारने का एक और मौका दिया जाए। प्रणित ने आगे कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है और वे खुद पर काम कर रहे हैं। भविष्य में उनके कंटेंट और प्रस्तुति में भी यह बदलाव दिखाई देगा।

क्या है ‘370 की बिरयानी’ विवाद?

विवाद की शुरुआत प्रणित मोरे के एक स्टैंड-अप शो से हुई थी। शो के दौरान दर्शकों में बैठे हिमांशु जांगड़ा ने बताया कि उन्होंने एक महिला को करीब 370 रुपए की चिकन बिरयानी खिलाई थी। बाद में जब महिला ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा, तो उन्हें लगा कि अपने खर्च की भरपाई के बदले उन्हें शारीरिक नजदीकी की उम्मीद करनी चाहिए।

इस टिप्पणी पर मंच और दर्शकों की प्रतिक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद हिमांशु और प्रणित दोनों की जमकर आलोचना हुई।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: फिर सितारों से सजेगा बिग बॉस का घर, कौन होंगे नए मेहमान?

नौकरी गई, सोशल मीडिया पर बढ़ा विरोध

विवाद बढ़ने के बाद गुरुग्राम स्थित उस डिजाइन और मार्केटिंग एजेंसी ने हिमांशु जांगड़ा को नौकरी से निकाल दिया, जहां वे कार्यरत थे। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने इस टिप्पणी को महिलाओं के प्रति अपमानजनक और असंवेदनशील बताया।

MBBS छात्रा का वीडियो भी आया सामने

विवाद के बीच प्रणित मोरे के शो का एक और पुराना वीडियो वायरल हुआ। इसमें MBBS छात्रा सेजल पवार ने मेडिकल कॉलेज में डोनेट की गई पुरुष शवों के प्राइवेट पार्ट्स का मजाक उड़ाने संबंधी टिप्पणी की थी। वीडियो वायरल होने के बाद उनकी भी आलोचना हुई और उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

सेजल पर हुई कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेजल पवार को 15 दिनों की अनिवार्य छुट्टी पर भेजा गया है। फिलहाल उन्हें KEM मेडिकल कॉलेज और हॉस्टल परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से सेजल को उनके परिवार के पास भेज दिया है।

इस तरह 370 की बिरयानी विवाद अब केवल एक वायरल वीडियो तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इससे जुड़े कई लोगों को सार्वजनिक आलोचना और प्रशासनिक कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts